हरियाणा

Haryana Ka Mausam: हरियाणा में 2 दिन बाद बदलेगा मौसम का मिजाज, किसानों के लिए अलर्ट जारी

हरियाणा में दो दिन बाद बदलेगा मौसम का मिजाज

हरियाणा के मौसम को लेकर मौसम विभाग की ओर से अपना पूर्वानुमान जारी कर दिया गया है। जिसके अनुसार आने वाले दो दिनों में हरियाणा के मौसम का मिजाज बदलता दिखाई देने वाला है। मौसम विभाग की मानें तो अगले दो दिनों में हरियाणा के कई जिलों में तेज बारिश होने के आसार है। 

 
हरियाणा में अगले 24 घंटे शुष्क रहेगा मौसम

मौसम विज्ञानियों के मुताबिक अगले 24 घंटे में मौसम शुष्क बना रहेगा। कुछ जगह बादल छा सकते हैं। 19 फरवरी को मौसम में बदलाव आने की संभावना है। पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से सोनीपत, पानीपत, करनाल, कैथल, कुरुक्षेत्र, अंबाला व पंचकूला में बूंदाबांदी हो सकती है। इससे दिन के तापमान में मामूली गिरावट आ सकती है। हालांकि, इस मौसमी घटनाक्रम के बाद तापमान फिर से बढ़ना शुरू हो जाएगा।

Also Read: Jeera Mandi Bhav: जीरा के भाव में 200 रूपए तक की बंपर बढ़ोतरी, आवक में कमी से बढ़े भाव

हरियाणा के किसानों के लिए अलर्ट जारी

पानीपत स्थित कृषि विज्ञान केंद्र के अध्यक्ष डॉ. सतपाल सिंह के  हिसार एचएयू के मौसम विभाग के डॉ मदन खिचड़ के अनुसार इस समय तापमान सामान्य से ऊपर चल रहा है, जो गेहूं की फसल के लिए सही नहीं है। हालांकि, अभी मौसम में बदलाव की संभावना बनी हुई है, जो मौसम परिवर्तन में सहायक हो सकती है।
यानी दिन के तापमान में कमी देखने को मिल सकती है। औसत तापमान घटने से गेहूं की फसल प्री-मैच्योर नहीं होगी। रात की ठंड सामान्य या इससे नीचे रहेगी और मार्च तक चलेगी तो स्थिति नियंत्रित रहेगी। यदि तापमान बढ़ा तो समस्याएं हो सकती हैं। 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button