ब्रेकिंग न्यूज़

Rajasthan News: राजस्थान के ये 2 छोटे कस्बे होंगे हाइटेक, सैटेलाइट टाउन बनाने की चल रही तैयारी

Rajasthan News: राजस्थान के खैरथल व किशनगढ़बास 2 कस्बों को सैटेलाइट टाउन के रूप में विकसित किया जाएगा। इसको लेकर प्रशासन व राज्य सरकार के स्तर पर तैयारिया चल रही है।

Rajasthan News: राजस्थान के 2 कस्बे हाइटेक होंगे। अलवर जिले के खैरथल और किशनगढ़बास इन दो इलाकों को सैटेलाइट टाउन के रूप में विकसित किए जाने की तैयारी चल रही है।

 

इन दो कस्बों को विकसित किए जाने के बाद इन कस्बों में रेलवे स्टेशन से लेकर बस अड्डा, उद्योग, अच्छे स्कूल आदि होंगे। ये सभी संसाधन लोगों को रोजगार देने का कार्य करेंगे ताकि मुख्य शहर की ओर यहां के लोग पलायन नहीं करें। इसी के चलते मास्टर प्लान के तहत तैयारी की गई है।

 

हासिल जानकारी के अनुसार, अलवर जिले की जनसंख्या 4.62 लाख है। यह धीरे-धीरे बढ़ रही है। संभावना है कि वर्ष 2051 के आसपास आबादी यहां की 10 लाख पार होगी। आबादी का भार बढ़ने से संसाधन कम पड़ते हैं।

आवासों से लेकर अन्य सुविधाएं भी मुहैया करानी पड़ती हैं। इसी को देखते हुए खैरथल व किशनगढ़बास को सैटेलाइट टाउन बनाने की योजना है। इन सभी शहरों की आबादी अभी एक लाख से कम है। तीन दशक में इनकी आबादी 3 लाख तक पहुंचने के आसार हैं। ऐसे में इन शहरों को भी उसी रूप में विकसित किया जाएगा।

 

जानिए क्या होता है सैटेलाइट टाउन

सैटेलाइट टाउन किसी एक बड़े शहर के आसपास बसा एक छोटा शहर होता है। इसे सैटेलाइट सिटी भी कहा जा सकता हैं। यह एक तरह से आत्मनिर्भर शहर होता है, जो मुख्य शहर से जुड़ा होता है। सैटेलाइट टाउन में अपने स्कूल, अस्पताल, और उद्योग होते हैं। काफी अच्छा विकास व संसाधन यहां विकसित किए जाते हैं।

 

धर्मेंद्र शर्मा, रिटायर्ड एसई, यूआईटी के अनुसार, मुख्य शहर पर आबादी का भार होता है, तब आसपास के दूसरे शहर को सैटेलाइट टाउन विकसित किया जाता है। खैरथल की संभावनाएं ज्यादा हैं। वर्ष 2051 तक यहां और सुविधाएं विकसित की जा सकती हैं। यहां सुनियोजित विकास की ओर कदम बढ़ाने होंगे। इसी दिशा में सरकार की ओर से प्रयास किए जा रहे है। (ब्यूरो रिपोर्ट, Agro Haryana)

 

Bhagirath Dhaka Bishnoi

Bhagirath राजस्थान के बाड़मेर से पत्रकार है। वे पिछले लम्बे समय से पत्रकारिता जगत में सक्रिय है। फिलहाल, Agro Haryana में राजस्थान व बिजनेस बीट संभाल रहे है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button