Agro Haryana

मध्यप्रदेश के 7 लाख कर्मचारियों की 13 साल पुरानी मांग पूरी, मिलेगा बड़ा फायदा

DA Hike MP: मध्यप्रदेश के कर्मचारियों की इस बार की होली बेहद खास होने वाली है। 13 साल से डीए हाइक की मांग को लेकर इंतजार कर रहे कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी है। सरकार की ओर से डीए हाइक की मांग को हरी झंडी देने के एमपी के सात लाख कर्मचारियों को बड़ा फायदा होगा। आइए जानते है विस्तार से 
 | 
मध्यप्रदेश के 7 लाख कर्मचारियों की 13 साल पुरानी मांग पूरी, मिलेगा बड़ा फायदा
WhatsApp Group Join Now
Agro Haryana,Dearness Allowance MP: मध्यप्रदेश के कर्मचारियों के लिए इस बार की होली बेहद खास होने वाली है। सरकार की ओर से इस बार होली पर कर्मचारियों को बड़ी सौगात दी गई है। मीडिया को जानकारी देते हुए मोहन यादव ने बताया कि सरकर की  ओर से 13 साल बाद कर्मचारियों को डीए हाइक की सौगात दी गई है। 

एमपी के कर्मचारी पिछले 13 साल से अपनी इस मांग को लेकर इंतजार कर रहे थे। जिसके चलते अब एमपी के उपमुख्यमंत्री और वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा की ओर से कर्मचारियों के डीए में बढ़ोतरी का ऐलान किया गया है। सरकार की ओर से जारी इस आदेश से मध्यप्रदेश के सात लाख 50 हजार कर्मचारियों को फायदा होगा। 

वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा ने साल 2025-26 के बजट (MP Budget) में लगभग 20 से ज्यादा नई योजनाओं का ऐलान किया है। प्रदेश सरकार द्वारा नई योजनाओं के ऐलान के बाद राज्य में विकास के कार्यों में तेजी देखने को मिलेगी।

7.50 लाख कर्मचारियों को मिलेगा फायदा

एमपी सरकार द्वारा होली पर कर्मचारियों को दिए गए इस खास तोहफा के बाद प्रदेश के 7.50 लाख कर्मचारियों को फायदा मिलेगा। जानकारी के लिए बता दें कि मोहन यादव सरकार ने वित्तीय वर्ष 2025-26 के बजट में प्रदेश के लाखों कर्मचारीयों के महंगाई भत्ते (Dearness Allowance) में बढ़ोतरी की घोषणा की है।

जिसके बाद कर्मचारियों की चेहरे पर मुस्कान देखने को मिल रही है। कर्मचारी संगठनों के अनुसार 13 साल के इंतजार के बाद कर्मचारियों की यह मांग पूरी हो रही है।  मध्य प्रदेश सरकार ने कर्मचारियों के अलावा दुग्ध संघ को दूध सप्लाई करने वाले किसानों को भी बोनस देने की घोषणा की है।


 
 

Around The Web

Latest News

Trending News

You May Also Like