Rajasthan News: राजस्थान को मिलेगा यमुना का पानी, 6 जिलों को मिलेगी 123 दिन नॉनस्टॉप सप्लाई
Rajasthan News: राजस्थान वालों के लिए बड़ी गुड न्यूज़ है। शेखवाटी अंचल के 3 व हरियाणा के 3 जिलों को 123 दिन यमुना नहर प्रोजेक्ट के तहत पानी सप्लाई किए जाने की योजना अब धरातल पर उतरती नजर आ रही है। प्रोजेक्ट की डीटेल रिपोर्ट तैयार करने के लिए हरियाणा सरकार ने टास्क फोर्स का गठन कर दिया है।

Agro Haryana News, Rajasthan News: राजस्थान में गर्मी ने तल्ख तेवर मार्च महीने में ही दिखाने शुरू कर दिए है। राजस्थान जैसे शुष्क प्रदेश में गर्मियों के दौरान पानी की कमी आना लाज़मी है। ऐसे में प्रदेश को एक बड़ी गुड न्यूज़ मिली है। यमुना नहर प्रोजेक्ट के लिए हरियाणा की सरकार ने डीपीआर तैयार करने के लिए नई टास्क फोर्स का गठन किया है।
यह टीम अगले 4 महीने में डीपीआर तैयार करके प्रदेश की सरकार को सौंपेगी। इसकी घोषणा राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने संशोधित बजट घोषणा के दौरान विधानसभा में दी।
उन्होंने संसोधित बजट भाषण के दौरान बताया कि शेखावाटी को यमुना का पानी देने के लिए हरियाणा सरकार ने पांच मार्च को टास्क फोर्स का गठन कर लिया है। आने वाले 4 महीने में प्रोजेक्ट की डीपीआर तैयार होने के बाद उस पर काम शुरू हो जाएगा।
1 साल से अटका था प्रोजेक्ट
जानकारी के लिए बता दे कि यमुना जल प्रोजेक्ट हरियाणा में 12 महीने से टास्क फोर्स के गठन में उलझा हुआ था। पिछले साल 17 फरवरी को नई दिल्ली में तत्कालीन केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत, हरियाणा के तत्कालीन मुख्यमंत्री मनोहरलाल खट्टर व राजस्थान के सीएम भजनलाल शर्मा के बीच समझौता हुआ था। इसमें 4 महीने में प्रोजेक्ट की नई डीपीआर तैयार किया जाना तय हुआ था।
इसके बाद राजस्थान सरकार ने 14 मार्च को डीपीआर (Detailed Project Report) तैयार कर हरियाणा सरकार को भेज दी। लेकिन लोकसभा और बाद में हरियाणा विधानसभा चुनाव के माहौल में हरियाणा सरकार ने उसके लिए टास्क फोर्स का गठन नहीं किया। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के अनुसार हरियाणा सरकार ने अब टास्क फोर्स गठित कर यमुना के पानी की कवायद आगे बढ़ा दी है।
हरियाणा व राजस्थान के 6 जिलों को मिलेगा फायदा
यमुना नहर प्रोजेक्ट के अंतर्गत हरियाणा व राजस्थान के 6 जिलों को यमुना का पानी मिलेगा। हरियाणा के भिवानी, चरखी-दादरी व हिसार से होते हुए ये पानी शेखावाटी इलाके के तीनों जिलों को मिलेगा। पानी भूमिगत पाइप लाइनों से पहुंचाया जाएगा।
123 दिन तक मिलेगा पानी
यमुना नहर समझौते के अंतर्गत शेखावाटी के सीकर, चूरू व झुंझुनूं जिले को यमुना नदी की बाढ़ का 1917 क्यूसेक पानी मिलेगा। ये पानी बरसात के जुलाई से अक्टूबर महीनों में 123 दिन दिया जाएगा। इस पानी का भंडारण कर उसे अंचल में सालभर तक वितरित किया जाएगा।