Agro Haryana

Baba Nirala: 27 फरवरी 2025 का आ रहे बाबा निराला, नए लुक में देंगे दिखाई

ashram 3 part 2: आश्रम वेब सीरिज को लेकर इंतजार कर रहे दर्शकों के लिए बड़ी खुशखबरी है। लंबे इंतजार के बाद बाबा निराला  एक बार फिर नए लुक में दर्शकों के दिलों पर राज करने आ रहे है। एमएक्स प्लेयर पर आश्रम वेबसीरिज जल्द ही रिलीज होने वाली है। आइए नीचे खबर में जानते है पूरी डिटेल
 | 
Baba Nirala: 27 फरवरी 2025 का आ रहे बाबा निराला, नए लुक में देंगे दिखाई

Agro Haryana News: (ashram 3 part 2) बॉबी देओल की वेब सीरीज़ आश्रम (ashram) ने हाल के वर्षों में जबरदस्त लोकप्रियता हासिल की है। इस सीरीज़ ने न सिर्फ दर्शकों को बांध कर रखा, बल्कि बॉबी देओल (bobby deol) के करियर को भी नई ऊंचाइयां दी हैं। तीन सीज़न की अपार सफलता के बाद, अब फैंस बेसब्री से आश्रम 3 पार्ट 2 का इंतजार कर रहे हैं। अच्छी खबर यह है कि इसकी स्ट्रीमिंग डेट सामने आ गई है। आइए जानते हैं आश्रम 3 पार्ट 2 की ओटीटी रिलीज से जुड़ी सभी अहम जानकारियां।

आश्रम 3 ओटीटी रिलीज डेट (aashram 3 part 2 release date)

आश्रम 3 का दूसरा पार्ट 27 फरवरी 2025 को अमेज़न (Amazon) एमएक्स प्लेयर (MX Player) पर स्ट्रीम होने के लिए पूरी तरह तैयार है। इस बार कहानी और भी रोमांचक और ट्विस्ट से भरी होगी। बाबा निराला की चालें पहले से ज्यादा खतरनाक होंगी, जिससे ड्रामा और सस्पेंस अपने चरम पर पहुंचेगा।

आश्रम 3 का स्टार कास्ट
इस सीज़न में वही दमदार कलाकार अपनी अदाकारी का जलवा बिखेरते नजर आएंगे:

बॉबी देओल
त्रिधा चौधरी
आदिति पोहनकर
चंदन रॉय सान्याल
दर्शन कुमार
सचिन श्रोфф
अनुरिता झा
राजीव सिद्धार्थ


आश्रम 3 पार्ट 2 का टीज़र (Aashram 3 Part 2 Teaser)

आश्रम 3 पार्ट 2 का टीज़र आ चुका है और इसमें जबरदस्त ट्विस्ट देखने को मिल रहा है। सबसे बड़ा झटका तब लगता है जब बाबा निराला (Baba Nirala), जो इतने समय तक कानून से बचते आ रहे थे, आखिरकार गिरफ्तार हो जाते हैं और जेल की सलाखों के पीछे पहुंच जाते हैं।

इस उथल-पुथल के बीच पम्मी (Aashram Pummy) अपने हक की लड़ाई में आगे बढ़ती है और आश्रम में अपनी ताकत वापस हासिल करने की कोशिश करती है। लेकिन कहानी यहीं खत्म नहीं होती, क्योंकि एक नया खिलाड़ी मैदान में उतरता है।

इस बार भोपा स्वामी (Bhopa Swami) की भूमिका काफी अहम होने वाली है। वह बैकग्राउंड में रहकर ताकत जुटा रहा था, लेकिन अब नई सत्ता संभालने के लिए आगे आता है। इससे आश्रम की राजनीति और अधिक जटिल हो जाती है, जिससे आगे की कहानी में जबरदस्त रोमांच और सस्पेंस देखने को मिलेगा।


दर्शकों को इन सवालों के मिलेगें जवाब

लंबे समय से आश्रम वेब सीरिज को लेकर दर्शक इंतजार कर रहे है। दर्शकों के मन में उठने वाले सवाल जैसे बाबा निराला की गिरफ्तारी के बाद क्या होगा?, क्या पम्मी सच में अपने लक्ष्य तक पहुंच पाएगी?, भोपा स्वामी की नई भूमिका कैसे पूरे आश्रम को बदल देगी? इन सभी सवालों का जवाब 27 फरवरी 2025 को मिल जाएगा। 


 

WhatsApp Group Join Now

Around The Web

Latest News

Trending News

You May Also Like