यूपी के कर्मचारियों को 30 सिंतबर तक देना होगा संपत्ति का ब्योरा, वरना
यूपी में आदेश जारी कर देने के बाद भी बड़ी संख्या में कर्मचारियों द्वारा अपनी संपत्ति का ब्यौरा नहीं दिया गया। जिसके बाद उनकी अगस्त महीने की सैलरी को रोक लिया गया। अब हॉल में आदेश को वापिस ले लिया गया है।
Sep 3, 2024, 11:36 IST
| 
WhatsApp Group
Join Now
UP News: यूपी में योगी सरकार द्वारा सख्ती से आदेश जारी कर देने के बाद भी 2 लाख से ज्यादा कर्मचारियों ने अपनी संपत्तियों का ब्यौरा नहीं दिया। जिसके बाद सरकारी आदेशानुसार ऐसे कर्मचारियों का अगस्त महीने का वेतन रोक लिया गया था लेकिन आज सुबह 16 घंटे बीत जाने के बाद सरकार द्वारा वेतन रोकने के आदेश को वापिस ले लिया गया है।
यूपी के कर्मचारियों को 30 सिंतबर तक देना होगा संपत्ति का ब्यौरा
मंगलवार की सुबह सरकार द्वारा वेतन रोकने के आदेश को वापिस ले लिया गया और ब्यौरा जमा न करवाने वाले कर्मचारियों को एक महीने का समय भी दिया गया है। जिसके चलते अब कर्मचारियों को 30 सिंतबर तक अपनी संपत्ति का ब्यौरा जमा करवाना है।
इन कर्मचारियों ने जमा करवाया ब्यौरा
यूपी में कुल 8 लाख 46 हजार 640 कर्मचारी है। जिसमें से अभी तक सिर्फ 6 लाख 2 हजार 75 कर्मचारियों ने अपनी चल अचल संपत्ति का ब्यौरा जमा करवाया है। बचे हुए कर्मचारियों के पास 30 सिंतबर तक का समय है। 30 सिंतबर तक कर्मचारी अपनी चल अचल संपत्ति का ब्यौरा जमा करवा सकते है।