Agro Haryana

Delhi-NCR की 5 कॉलोनियों पर चलेगा बुलडोजर, गिराए जाएंगे हजारों मकान

यह अवैध कॉलोनियां सुल्तानपुर बर्ड सेंचूरी के सामने ही काटी जा रही है, जबकि नियमों के अनुसार इसके आसपास किसी भी प्रकार का निर्माण कार्य नहीं किया जा सकता है। इसको देखते हुए प्रशासन ने मकानों पर बुलडोजर चला दिया है।

 | 
Delhi-NCR की 5 कॉलोनियों पर चलेगा बुलडोजर, गिराए जाएंगे हजारों मकान

Agro Haryana, New Delhi जिला नगर योजनाकार इनफोर्समेंट- दो (डीटीपी) ने सुल्तानपुर इलाके में अलग-अलग जगहों पर काटी जा रही पांच अवैध कालोनियों में तोड़फोड़ की। यह कॉलोनियां करीब 55 एकड़ में काटी जा रही थी।

तोड़फोड़ का स्थानीय लोगों ने विरोध भी किया, लेकिन पुलिस बल मौजूद होने के कारण उनकी एक नहीं सुनी गई। कॉलोनियों में एक मंजिला, दो मंजिला के निर्माणाधीन करीब 46 मकानों को जेसीबी की मदद से धराशाही कर दिया गया।

इसके अलावा 12 प्लॉटों पर बनाई जा रही चारदीवारी और 72 प्लॉटों पर भरी जा रही डीपीसी पर भी पीला पंजा चला दिया गया। सड़क कनेक्शन को भी तोड़ दिया गया।

यह अवैध कॉलोनियां सुल्तानपुर बर्ड सेंचूरी के सामने ही काटी जा रही है, जबकि नियमों के अनुसार इसके आसपास किसी भी प्रकार का निर्माण कार्य नहीं किया जा सकता है।

इसको देखते हुए प्रशासन ने मकानों पर बुलडोजर चला दिया है। इस बुलडोजर ऐक्शन में कई घरों को जमींदोज किया जा चुका है। साथ ही कई बाउंड्री भी तोड़ी गई हैं।

करीब 50 निर्माणधीन मकानों पर चला पीला पंजा-
सुल्तानपुर इलाके में प्रशासन द्वारा लगभग 50 निर्माणाधीन घरों पर बुलडोडर चलाने की कार्रवाई की है। इस दौरान 70 से ज्यादा प्लॉट पर चहारदीवारी भी बनाई जा रही थी जिसपर बुलडोजर चलाकर उसे धराशायी कर दिया गया है। इस दौरान वहां बनी सड़क को भी प्रशासने खत्म कर दिया है, जिससे वहां का कनेक्शन कट गया है।

55 एकड़ में काटी जा रही थी कॉलोनी-
सुल्तानपुर इलाके में लगभग 55 एकड़ में कॉलोनियां काटी जा रही थीं। इसकी जानकारी मिलने के बाद डीटीपी सुल्तानपुर इलाके में बुलडोजर लेकर पहुंच गया।

वहां हो रहे सभी अवैध निर्माण को जमींदोज करते हुए करीब 50 से ज्यादा घरों, चहारदीवारी और सड़कों को तोड़ दिया गया है। इस दौरान वहां प्रशासन को लोगों के विरोध का भी सामना करना पड़ा। हालांकि, सबकुछ बिना किसी रोकटोक के हुआ। 

WhatsApp Group Join Now

Around The Web

Latest News

Trending News

You May Also Like