Delhi के ये 5 हिल स्टेशन है बेस्ट, आने-जाने में भी लगेगा खर्चा कम
अगर आप भी कही घुमने का प्लान बना रहे है तो ये खबर आपके लिए बहुत जरुरी है। आज हम आपको दिल्ली के ऐसे 5 हिल स्टेशनों के बारे में बताने जा रहे है जिससे आपको आने-जानें में कम खर्चा लगेगा तो आइए नीचे खबर में जानते है उन हिल स्टेशनों के बारे में विस्तार से...
![Delhi के ये 5 हिल स्टेशन है बेस्ट, आने-जाने में भी लगेगा खर्चा कम](https://agroharyana.com/static/c1e/client/107609/uploaded/4a845cc81e954eac8acc0f108ee950c2.jpg)
Agro Haryana, Digital Desk- नई दिल्ली: वीकेंड पर अक्सर हम लोगों का सवाल होता है कि क्या करें और कहां जाएं। प्लान क्या है? तो ऐसे में अगर आपका भी कहीं घूमने का प्लान बन रहा है तो आप दिल्ली के पास ही कहीं जाकर आ सकते हैं।
इससे होगा ये कि आप जल्दी पहुंच जाएंगे, थोड़ा घूमकर रिफ्रेश फील करेंगे और आप जल्दी भी लौट आएंगे। अब आप सोच रहे होंगे कि दिल्ली के आस-पास ऐसी कौन सी जगह है जहां आप इतनी जल्दी जाकर लौटकर भी आ सकते हैं।
तो, बता दें कि दिल्ली के आस-पास (Hill stations near delhi 300 km range) 300 किलोमीटर के अंदर ही कुछ ऐसे हिल स्टेशन हैं जहां जाना आपको बेहतर महसूस करवा सकता है। इसके अलावा यहां जाने-आने में आपको खर्चा भी ज्यादा नहीं आएगा।
लैंसडाउन
उत्तराखंड के पौरी गढ़वाल में एक छावनी शहर, लैंसडाउन उत्तर भारत के सबसे शांत हिल स्टेशनों में से एक है, जो ब्रिटिश काल से लोकप्रिय है। ये दिल्ली से 248 किमी दूर है और यहां का मौसम बेहद सुखद रहता है।
घने ओक और देवदार के जंगलों से घिरा, यह हिल स्टेशन पक्षियों को देखने, प्रकृति की गोद में आराम करने और अपनी माइंड फ्रेश करने की खास जगह है।
कसौली
दिल्ली से लगभग 290 किमी दूर, मनमोहक कसौली हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले में स्थित है। कैंपिंग और शांत जंगलों के लिए प्रसिद्ध है। यहां पूरे साल मौसम बहुत सुखद रहता है, जिससे यह धूप से झुलसे दिल्लीवासियों के लिए एक पसंदीदा टर्मिनस बन जाता है।
भीमताल
भीमताल दिल्ली से बस 296 किमी की दूरी पर है। ये सुंदर-सुंदर झीलों का शहर है और यहां आप बोटिंग कर सकते हैं। इसके अलावा आप आस-पास के मंदिरों और फिर शॉपिंग प्लेस पर भी जा सकते हैं।
मसूरी
मसूरी दिल्ली से बस 279 कीमी की दूर पर ही है। आप यहां घूमने जा सकते हैं और खिलखिलाती धूप के साथ खूबसूरत वादियों का मजा ले सकते हैं। यहां आपको अंग्रेजों के जमाने की कई चीजें भी घूमने और देखने को मिल जाएंदगे।
नैनीताल
दिल्ली से 287 की दूरी पर है नैनीताल जहां आप वीकेंड पर घूमने जा सकते हैं। यहां कई सारे ताल हैं और कई बाजार भी हैं जहां आप शॉपिंग कर सकते हैं। इसके अलावा आप नैना देवी, पशन देवी और फिर हनुमान गढ़ी भी दर्शन करने जा सकते हैं। तो, वीकेंड की छुट्टियों पर घर में न बैठें बल्कि, इन जगहों पर घूमकर आएं।