Agro Haryana

Passport Color : तीन रंगों के होते हैं भारतीय पासपोर्ट, हर रंग पर मिलती है अलग सुविधा

हम सब जानते हैं कि विदेश की यात्रा के लिए पासपोर्ट की जरुरत होती है. भारत सरकार अपने नागरिकों को तीन रंगों के पासपोर्ट जारी करता है और हर रंग की अलग पहचान होने को साथ-साथ सुविधाएं भी अलग होती है. इसके बारे में अधिक जानने के लिए नीचे की खबर को ध्यान से पढ़ें...

 | 
Passport Color : तीन रंगों के होते हैं भारतीय पासपोर्ट, हर रंग पर मिलती है अलग सुविधा

Agro Haryana, New Delhi : क्या आप जानते हैं कि भारत में कुल कितने तरह के पासपोर्ट होते हैं। इसके साथ ही इसके अलग-अलग रंग होने का क्या मतलब है। तो चलिए आपको बताते हैं। भारत में कुल तीन तरह के पासपोर्ट होते हैं।

इसके साथ ही तीनों का अलग-अलग महत्व होता है। पासपोर्ट के बिना आप विदेश नहीं जा सकते। इंडियन पासपोर्ट दुनिया में सबसे ताकतवर पासपोर्ट की लिस्ट में शामिल है। पासपोर्ट बनवाने के बाद आप बिना वीजा के लिए 59 देशों में ट्रैवल कर सकते हैं।

आईये जानते हैं कौन-कौन से होते हैं पासपोर्ट और क्या है इसका महत्व

नीले रंग का पासपोर्ट (Blue Passport)
सफेद रंग का पासपोर्ट (White Passport)
मरून रंग का पासपोर्ट ( Maroon Passport )

1. नीला 

ये रेगुलर और तत्काल पासपोर्ट होता है। यह भारत के साधारण लोगों के लिए बनाया जाता है। यानि की नीले रंग का पासपोर्ट भारत के आम लोगों को दर्शाता है

2. सफेद 

सफेद रंग का पासपोर्ट सरकारी कर्मचारियों के लिए बनाया जाता है। जो लोग सरकारी नौकरी पर होते हैं या सरकारी काम से विदेश जाते हैं उनके लिए सफेद पासपोर्ट बनाया जाता है। यानि सफेद पासपोर्ट सरकारी छोटे वर्ग के कर्मचारियों को दर्शाता है।

3. मरून 

मरून रंग का पासपोर्ट भारतीय डिप्लोमैट्स और सीनियर सरकारी अधिकारियों के लिए बनाया जाता है। जैसे-IAS, IPS रैंक के अधिकारी के लिए मरून रंग का पासपोर्ट जारी होता है।

इससे उन्हें विदेश में कोई भी सुविधा आसानी से मिल जाती है। इसके साथ ही इमिग्रेशन भी सामान्य लोगों की तुलना में काफी जल्दी और आसानी से हो जाता है।

Indian Passport से इन 60 देशों में घूम सकते हैं -

Bhutan, Cook Islands, Barbados, Cambodia, Fiji, Dominica, Indonesia, Micronesia, Haiti, Laos, Marshall Islands, Montserrat, Macao (SAR China), Niue, St। Lucia, Maldives, Palau Islands,

Trinidad and Tobago, Myanmar, Tuvalu, British Virgin Islands, Nepal, Samoa, Grenada, Sri Lanka, Vanuatu, Jamaica, Thailand, St। Kitts and Nevis, Timor-Leste,

St। Vincent and the Grenadines, Iran, Albania,Bolivia, Qatar, Serbia, El Salvador, Jordan, Oman, Botswana, Burundi, Cape Verde Islands, Comoro Islands, Ethiopia, Gabon, Guinea-Bissau,

Madagascar, Mauritania, Mauritius, Mozambique, Rwanda, Senegal, Seychelles, Sierra Leone , Somalia, Tanzania, Togo, Tunisia, Uganda, Zimbabwe।

कितने दिन में बनता है पासपोर्ट

सामान्य पासपोर्ट के बनने में 10-20 दिन लग जाते हैं जबकि तत्काल पासपोर्ट 3 से 7 दिन में ही बन जाता है।

कितने में बनेगा पासपोर्ट

ऑनलाइन Passport अप्लाई फीस 3500 रुपये है। इसके अलावा 60 पेज पासपोर्ट बुकलेट के लिए 4000 रुपये फीस है तथा रेगुलर पासपोर्ट की अप्लाई फीस 1500 रुपए है.

कौन-कौन से Documents है जरूरी

Age Proof

Address Proof

Identity Proof

Pan Card

Aadhar Card

Passbook

Latest Photo

घर बैठे पासपोर्ट के लिए ऐसे करें अप्लाई

सबसे पहले अपने मोबाइल में mPassport सेवा ऐप डाउनलोड करें।

ऐप रजिस्ट्रेशन के बाद रजिस्ट्रेशन करें।

अब अपने पास के पासपोर्ट ऑफिस का सेलेक्शन करें।

इसके बाद एक फॉर्म का ऑप्शन दिखेगा।

उसमें सभी डीटेल्स भर दें।

इसके बाद आपके ईमेल एड्रेस पर एक वेरिफिकेशन लिंक आएगा।

उस लिंक पर जाकर अपने द्वारा बनाया गए पासवर्ड से लॉगिन करें।

इसके बाद पासवर्ड और कैप्चा कोड दर्ज करें।

इसके बाद होम पेज पर आपको Apply For Fresh Passport का ऑप्शन दिखेगा, वहां क्लिक करें।

अब अपॉइंटमेंट डेट फिक्स करें।

इसके बाद आपको कुछ दिन बाद पासपोर्ट वेरिफिकेशन के लिए बुलाया जाएगा।

WhatsApp Group Join Now

Around The Web

Latest News

Trending News

You May Also Like