Agro Haryana

Most Expensive Hotel: ये है देश का सबसे पुराना और महंगा होटल, जहां मिलेंगी ये आलीशान सुविधाएं, जाने कितना हैं एक रात का किराया ​

Rambagh Palace: आज हम आपको भारत के सबसे पुराने और सबसे महंगे होटल के बारे में बताने जा रहे हैं। यहां दूर-दूर से लोग घूमने आते हैं। यहां आपको शानदार सुविधाएं मिलेंगी, तो आइए इस खबर में इस होटल के बारे में जानते हैं विस्तार से...
 | 
Most Expensive Hotel: ये है देश का सबसे पुराना और महंगा होटल, जहां मिलेंगी ये आलीशान सुविधाएं, जाने कितना हैं एक रात का किराया ​

Agro Haryana, New Delhi: आपने अक्सर फाइव स्टार होटल के बारे में सुना होगा. इनमें ताज, ओबेराय, रामबाग, हयात, आईटीसी मौर्या समेत कई होटल्स के नाम शामिल हैं। भारत में बहुत से लग्जरी और महंगे होटल है जिनका किराया जानकर आप हैरान रह जाएंगे। आज हम आपको भारत के सबसे महंगे होटल के बारे में बताने जा रहे है।

ये होटल काफी पुराना है। यहां पर घूमने-फिरने के लिए लोग दूर दूर से आते हैं। एक तरह से ये टूरिस्ट प्लेस बन चुका है। इस आलीशान महल की खूबसूरती को देखकर आपका यहां से जाने का मन नहीं करेगा।तो चलिए नीचे खबर में जाननते हैं भारत के सबसे महंगा होटल के बारे में।

रामबाग पैलेस, जयपुर

रामबाग पैलेस का निर्माण

1835 में रानी की पसंदीदा दासी केसर बदरन के लिए मामूली पैमाने पर निर्मित, और बाद में एक शाही गेस्टहाउस और शिकार लॉज के रूप में नवीनीकृत किया गया, तत्कालीन शासक महाराजा सवाई राम सिंह द्वितीय के बाद, हवेली का नाम बदलकर रामबाग कर दिया गया।

​रामबाग पैलेस का रेस्तरां और खाना ​

रामबाग पैलेस में स्पेशल शेफ द्वारा तैयार बढ़िया भोजन सर्व किया जाता है। यहां कई रेस्तरां हैं, जहां आप हर टाइप का खाना खा सकते हैं। यहां राजपूत कमरा है,

जहां गेस्ट जाकर अनौपचारिक रूप से पूरे दिन खाना खा सकते हैं, यहां सुवर्ण महल भी है, जहां राजस्थान, पंजाबी, हैदराबादी, अवध जैसी जगहों का खाना खा सकते हैं, यहां पोलो बार भी है, जहां एलीट टाइप की बियर और व्हिस्की मिलती हैं।

​रामबाग महल में कमरे का एक रात का किराया ​

रामबाग महल में अलग-अलग सुइट और रुम हैं, यहां एक रात रुकने का किराया 30 हजार से शुरू है, वहीं सबसे महंगा होटल यहां का 3 से 4 लाख के बीच है। बता दें, ये कीमत सीजन से सीजन पर भी निर्भर करती है। इन कीमतों में उतार चढ़ाव देखने को मिल सकता है, लेकिन एक साधारण रूम भी आपको 30 से 35 हजार में ही मिलेगा।

​जयपुर का रामबाग महल कैसे पहुंचे ​

हवाई द्वारा: जयपुर अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा रामबाग पैलेस से करीबन 11 किलोमीटर दूर है। आप जयपुर में किराए की टैक्सी लेकर यहां तक पहुंच सकते हैं या महल से पिक एन ड्राप की व्यवस्था के बारे में पूछ सकते हैं।

ट्रेन द्वारा: जयपुर भारत के विभिन्न शहरों से रेल द्वारा अच्छी तरह से जुड़ा हुआ है। जयपुर रेलवे स्टेशन रामबाग पैलेस से करीबन 6 किलोमीटर दूर है। आप रेलवे स्टेशन से महल तक टैक्सी या टुक-टुक (ऑटो-रिक्शा) ले सकते हैं।

सड़क मार्ग द्वारा: जयपुर सड़क मार्ग द्वारा राजस्थान और भारत के अन्य भागों के प्रमुख शहरों से अच्छी तरह से जुड़ा हुआ है। आप रामबाग पैलेस तक पहुंचने के लिए आसपास के शहरों या कस्बों से कैब या बस किराए पर ले सकते हैं।

​रामबाग पैलेस का इतिहास ​

रामबाग पैलेस, जिसे 'जयपुर का गहना' के रूप में जाना जाता है, जिसका निर्माण 1835 में किया गया था। यह महाराजा सवाई मान सिंह द्वितीय और उनकी रानी महारानी गायत्री देवी और उनके परिवार का निवास स्थान हुआ करता था।

रामबाग पैलेस अपने गेस्ट को लग्जरी से लग्जरी फैसिलिटीज देने में कोई कमी नहीं छोड़ता, यहां आने वाले गेस्ट हमेशा शाही फील करते हैं। महल 47 एकड़ में फैला हुआ है, जिसमें एक बड़ा उद्यान, बड़ा बरामदा, डिजाइनदार और लग्जुरियस रूम्स के साथ काफी ए वन सर्विसेस मौजूद हैं।

रामबाग पैलेस में सुविधाएं 

रामबाग पैलेस में आप टिकट और घूमने की भी प्लानिंग कर सकते हैं।

यहां गाइड और हर तरह की भाषाओँ वाली सेवाएं उपलब्ध हैं।

अगर अचानक बिमारी या शारीरिक समस्या होती है, तो आप डॉक्टर को कॉल कर सकते हैं।

कमरे में मिलती है खाने की सेवा।

कपड़े धोने वाली सेवा।

वाई-फाई और हाई-स्पीड इंटरनेट बिजनेस पर

लैपटॉप या ऑनलाइन बिल

महिलाओं के लिए ब्यूटी पार्लर

शहर में अन्य जगहों के लिए पुरानी कार

सुरक्षा गार्ड की सिक्योरिटी 

WhatsApp Group Join Now

Around The Web

Latest News

Trending News

You May Also Like