Agro Haryana

Alcohol Poisoning Information: शरीर में कब तक रहता है शराब का असर, पीने वाले जरूर जान ले ये बात

Alcohol Poisoning Information: अगर आप भी शराब के शौकीन हैं तो आपको एक बार ये खबर जरूर पढ़नी चाहिए। दरअसल आज इस खबर में हम आपको बताने जा रहे हैं कि शराब का असर शरीर में कितने समय तक रहता है... 
 | 
Alcohol Poisoning Information: शरीर में कब तक रहता है शराब का असर, पीने वाले जरूर जान ले ये बात 

Agro Haryana, New Delhi: शराब शरीर में कितनी देर तक रहती है और कब तक खतरा शरीर को रहता है, यह जानना जरूरी है। साथ ही यह भी जानना चाहिए कि शराब के शरीर में रहने के दौरान मेडिकल ट्रीटमेंट देने से उसके साइड इफेक्ट या खतरे और बढ़ जाते हैं,

इसलिए शराब पीते समय कुछ खास बातों का ध्यान जरूर देना चाहिए। तो चलिए आपको अल्कोहल पॉइजनिंग के कारण, लक्षण के साा यह भी बताएं कि शराब का असर शरीर में कब तक रहती हैं।

अल्कोहल पॉइजनिंग क्यों होती है-

अल्कोहल पॉइज़निंग एक गंभीर और कभी-कभी घातक भी साबित होती है। कम समय में बड़ी मात्रा में शराब पीने या शराब के साथ कई कैफीन, एनर्जी ड्रिंक, मशरुम, दवाएं जैसी प्रतिंबंधित चीजों लेने से ऐसा हो सकता है।

अल्कोहल पॉइजनिंग के लक्षण- 

उल्टी आना

बेहोशी या अनकांशियस सा होना

सांस लेने में तकलीफ महसूस करना

धीमी गति से सांस लेना (एक मिनट में आठ से कम सांसें)

अनियमित श्वास (सांसों के बीच 10 सेकंड से अधिक का अंतर)

स्किन या होंठ का रंग नीली या पीला होना

पसीने आने के साथ बेहोशी छाना

शरीर का तापमान अचानक से कम हो जाना (हाइपोथर्मिया)

पासिंग आउट (गहरी बेहोशी), जिसमें मरीज जागता नहीं है।

अल्कोहल पॉइजनिंग के खतरे - Alcohol Poisoning Dangers

शरीर में ऑक्सिीजन की कमी, हार्ट रेट का बढ़ना, हार्ट अटैक, स्ट्रोक, लकवा या कोमा जैसी जानलेवा खतरे हो सकते हैं।

जानिए शरीर में कब तक रहता है शराब का असर- 

शराब पीने के छह घंटे तक मेडिकल ट्रीटमेंट नहीं दिया जाता है। कुछ मामलों में ये 12 घंटे तक प्रभावी रहता है। यूरिन में ये 12 घंटे से लेकर 80 घंटे तक रहता है। सांस में इसका असर 24 घंटे तक रहता है और बाल में ये 90 दिन तक रहता है। यह अस्थायी रूप से लार, पसीने और रक्त में भी पाया जा सकता है।

WhatsApp Group Join Now

Around The Web

Latest News

Trending News

You May Also Like