Agro Haryana

हरियाणा के रोहतक में ये हैं घूमने की जगहें, कम खर्च में मिलेगा ज्यादा आनंद

अगर आप हरियाणा के रोहतक शहर में घूमने का प्लान बना रहे हैं तो आपको इन जगहों के बारे में पूरी जानकारी होनी चाहिए। हम आपको बताने वाले हैं कि रोहतक में घूमने के लिए क्या क्या खुबसूरत जगहें हैं, जहां हर कोई जाना चाहता है। इन जगहों के बारे में हरियाणा के बच्चे से लेकर बुढ़ों तक जानकारी है। तो चलिए जानते हैं इसके बारे में-
 | 
हरियाणा के रोहतक में ये हैं घूमने की जगहें, कम खर्च में मिलेगा ज्यादा आनंद
Agro Haryana, New Delhi Sapna Choudhary ने हरियाणा को इंटरटेंनमेंट इंडस्ट्री में सबसे उपर कर रखा है। आज पूरे देश में कोई ऐसा नहीं होगा जो सपना चौधरी को नहीं जानता होगा। क्या आपको पता है कि सपना चौधरी का जन्म कहा हुआ है? किस जिले की रहने वाली है ? अगर नहीं पता तो चलिए हम आपको बताते हैं कि सपना चौधरी का जन्म हरियाणा का दिल कहे जाने वाले शहर रोहतक में हुआ है। 

रोहतक जिला हरियाणा का काफी खास जिला है। जो दिल्ली से करीब 70 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। इस शहर में काफी ऐतिहासिक और प्राकृतिक स्थान है जहां आप घूम सकते हैं। रोहतक जिले के नाम को लेकर भी दो कहानियां काफी प्रसिद्ध है, जिसमें एक तो कि यहां के पहले राजा रोहताश थे, जिनके नाम पर शहर का नाम पड़ा। दूसरा, इस जगह पर रोहिताक के पेड़ ज्यादा होते थे। इसी कारण से इस शहर का नाम रोहतक पड़ा। अब हम जानते इस शहर के कुछ पर्यटन स्थलों के बारे में-

गुरु गोरखनाथ का मठ- 

अगर आप रोहतक आ जाएं तो कभी भी अस्थल बोहर मठ में जाना न भूलें। ये मठ शहर से करीब 7 किलोमीटर दूरी पर बाहर की ओर स्थित है। गोरखनाथ के अनुयायियों के लिए ये मठ काफी महत्वपूर्ण जगह माना जाता है। 

नजदीक है महम-

रोहतक शहर के पास ही एक छोटा सा कस्बा आता है महम। इस जगह पर काफी ज्यादा पुरातात्विक स्थान मौजूद हैं। इस जगह ने अपने भीतर एक Indus Valley Civilization को अपने अंदर संजोकर रखा हुआ है। यहां हिंदू धरोहर के काफी प्रतिक मिलते हैं। ये कस्बा रोहतक से करीब 30 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। 

आर्टिफिशियल झील-

रोहतक में एक जादुई झील भी है, जिसे बाइंडवास झील के नाम से जाना जाता है। हरियाणा के रोहतक में ये पहले एक आर्टिफिशयल झील है, जहां काफी पक्षी देखने को मिल सकते हैं। अगर आप कम खर्च में पिकनिक मनाना चाहते हैं तो ये एकदम बढ़िया जगह मानी जाती है। यहां काफी ठंडा और हरियाली वाला वातावरण आपको मिलने वाला है। 

132 एकड़ में है झील-

अगर आप रोहतक आए हं और तिलियार झील नहीं देखी तो क्या ही देखा, ये झील शहर के बाहर स्थित है और 132 एकड़ में फैली हुई है। इस झील के आस पास आपको जन्नत जैसी फील आने वाली है। पानी से भरी झील करीब 20 एकड़ में है और बाकि जगह पर जंगल बना हुआ है। यहां काफी लोग घूमने आते हैं और खूब मजे करते हैं। 

चिड़ियाघर भी है-

हरियाणा रोहतक में तिलिहार झील पिकनिक के लिए काफी सुखद और पास होने वाली है। जिसमें आप कम खर्च में कई जगहें घूम सकते हैं। इस झील के पास काफी घना जंगल है। जहां पर आपको एक चिड़ियाघर देखने को भी मिल सकता है। पानी से घीरी झील के पास ये चिड़ियाघर मौजूद है। आप अगर रोहतक घूमने आए हैं तो चिड़ियाघर में जरूर जाएं। 

ऐसे जा सकते हैं रोहतक-

हरियाणा में दिल्ली के करीब पड़ता है ये रोहतक जिला। रोहतक के पास में दिल्ली का इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट हैं। एयरपोर्ट से करीब 75 किलोमीटर की दूरी पर ये शहर स्थित है। आप सड़क के रास्ते से सीधा शहर में आ सकते हैं। ये शहर चारों और से हाईवे से जुड़ा हुआ है। 

WhatsApp Group Join Now

Around The Web

Latest News

Trending News

You May Also Like