Agro Haryana

Heat broke records : देश के इन राज्यों में पड़ रही है भयंकर गर्मी, तापमान पहुंचा 50.5 डिग्री सेल्सियस

Heat broke records : देशभर में भीषण गर्मी पड़ने वाली है। इस गर्मी में लोगों का घरों से बाहर निकलना बहुत मुश्किल हो रहा हैं और तापमान में लगातार बढ़ोत्तरी हो रही हैं। देश के इन राज्यों में भंयकर गर्मी पड़ रही हैं। इन राज्यों का तापमान 50.5 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया हैं। आइए जानते है नीचे खबर में देशभर के मौसम का हाल-
 | 
Heat broke records : देश के इन राज्यों में पड़ रही है भयंकर गर्मी, तापमान पहुंचा 50.5 डिग्री सेल्सियस

Agro Haryana, Digital Desk- नई दिल्ली Heat broke records : हर दिन तापमान में बढ़ोत्तरी हो रही हैं। इस भीषण गर्मी में लोगों का जीना मुश्किल हो रहा हैं। लोगों का घरों से बाहर निकलने में बहुत ज्यादा परेशानी हो रही हैं।

भारत के इन राज्यों में तापमान में 50  डिग्री सेल्सियस से ज्यादा बढ़ोत्तरी हुई है। पिछले दो दिन से दिन के साथ राते भी गर्म हो रही हैं। इस गर्मी से लोग परेशान हो चुके हैं। 

आपको बता दें कि राजस्थान में सबसे ज्यादा गर्मी पड़ रही हैं। राजस्थान के चुरु में तापमान 50.5 डिग्री सेल्सियस के पास पहुंच गया हैं। मौसम विभाग ने बताया है कि पिछले तीन दिनों से 50 डिग्री से ज्यादा तापमान रहा है और इसी के साथ देश का सबसे गर्म शहर रहा है।

मौसम विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक हरियाणा के सिरसा जिले में 50.3 डिग्री तापमान दर्ज किया गया।

राजस्थान के गंगानगर जिले में 49.4 डिग्री तापमान रहा है।

बता दें कि यूपी के झांसी जिले में 49.0 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया।

हरियाणा का नारनौल शहर 48.5 डिग्री सेल्सियस का तापमान से तप रहा हैं।

हरियाणा के हिसार शहर में 48.4 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया।

राजस्थान के बीकानेर शहर थार रेगिस्तान  के पास है तो यहां का तापमान 48.3 डिग्री सेल्सियस रहा हैं।

मध्य प्रदेश के दतिया में 48.2 डिग्री सेल्सियस का तापमान पहुंचा।

यूपी के हमीरपुर में शहर में तापमान 48.2 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंचा।

इसी के साथ आपको बता दें कि राजस्थान के कोटा अधिकतम तापमान 48.4 डिग्री सेल्सियस रहा हैं।

WhatsApp Group Join Now

Around The Web

Latest News

Trending News

You May Also Like