Agro Haryana

Bank Employees: बैंक कर्मचारियों के लिए जरूरी खबर, DA में हाइक, 5 दिन छुट्‌टी मिलेगा बहुत कुछ

बैंक कर्मचारियों को सरकार की ओर से बड़ा तोहफा मिला है। कर्मचारियों को डीए में बढ़ोतरी, सप्ताह में पांच दिन की छुट्‌टी के अलावा बहुत कुछ मिलने वाला है। 
 | 
Bank Employees: बैंक कर्मचारियों के लिए जरूरी खबर, DA में हाइक, 5 दिन छुट्‌टी मिलेगा बहुत कुछ
Agro Haryana: डिजिटल डेस्क नई दिल्ली, बैंक में काम करने वाले कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर है। आईबीए (IBA Update 2024) यानि इंडियन बैंक एसोसिएशन की ओर से बैंक कर्मचारियों को महंगाई भत्ते यानि डीए (DA Hike 2024) में हाइक का ऐलान कर दिया गया है। आईबीए की ओर से सोमवार को एक सर्कुलर (IBA New circular) जारी किया गया जिसमें बैंक कर्मचारियों के डीए (DA Hike News) से जुड़ी जानकारी मिली। आईबीए की ओर से जारी नए सर्कुलर के अनुसार बैंक कर्मचारियों का मई, जून और जुलाई 2024 के लिए महंगाई भत्ता 15.97 रहेगा।

नए सर्कुलर के आधार पर समझिए डीए हाइक का पूरा गणित

आईबीए की ओर से जारी नए सर्कुलर के आधार पर मार्च 2024 को समाप्त तिमाही में औद्योगिक श्रमिकों के लिए अखिल भारतीय उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (आधार 2016 = 100) इस प्रकार है: जोकि जनवरी 2024 में 138.9, फरवरी 2024 में 139.2 और मार्च 2024 में 138.9 था। नए सर्कुलर के आधार पर बैंक कर्मचारियों के डीए में मई जून और जुलाई 2024 के लिए 0.24 अंकों की वृद्धि हुई है।


वर्क वीक को लेकर क्या है अपडेट ( Work Week Update 2024)

बैंक कर्मचारी पिछले लंबे समय से 5 डे वर्क वीक (Work Week) की मांग उठा रहे है। मार्च 2024 में जारी संयुक्त नोट के अनुसार इस सभी शनिवार को वर्क ऑफ यानि छुट्‌टी मानी जाती है। जिस पर अभी तक कोई सरकारी नोटिफिकेशन जारी नहीं हुआ है। कर्मचारियों की इस मांग पर आईबीए और बैंक यूनियनों की सहमति बनी चुकी है लेकिन सरकार की ओर से कर्मचारियों की इस मांग पर स्वीकृति नहीं मिली है। 
 
 

WhatsApp Group Join Now

Around The Web

Latest News

Trending News

You May Also Like