Agro Haryana

Weather Update: हरियाणा, पंजाब समेत इन इलाकों में आज बरसेंगे बादल, IMD ने जारी किया अलर्ट

Weather Update: हरियाणा में मौसम का मिजाज एक बार फिर से बदलने वाला है। लोगों को गर्मी से काफी राहत मिलने वाली है। मौसम विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक हरियाणा, पंजाब, यूपी के इन इलाकों में आज तेज बारिश होने की संभावना है। आइए जानते है कैसा रहेगा अब मौसम-  

 | 
हरियाणा, पंजाब समेत इन इलाकों में आज बरसेंगे बादल

Agro Haryana, Digital Desk- नई दिल्ली :  Weather Update: पिछले कुछ दिनों से देशभर में भंयकर गर्मी पड़ रही है। लोगों का गर्मी की वजह से जीना मुश्किल हो रहा है। घरों से निकलना लोगों ने बंद कर दिया है। 

उत्तर भारत की ओर से एक ताजा पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने वाला है। 2 दिन बाद मैदानी इलाकों में मौसम का मिजाज बदल सकता है। पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के बाद तेज हवाएं चलेगी। 

पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने के बाद मैदानी इलाकों में मौसम बदल सकता है। मौसम विभाग की जानकारी के मुताबिक पंजाब में हल्की बारिश होने के आसार है। पंजाब के बाद राजस्थान, पंजाब समेत दिल्ली और यूपी में बारिश होने की संभावना है।    

IMD की रिपोर्ट के मुताबिक, बारिश का दौर यह 5 जून से लेकर 8 जून तक चलने वाला है। बारिश के बाद लोगों को गर्मी से राहत मिलने वाली है। मौसम भी बारिश के बाद साफ हो जाएगा।  

हरियाणा:

बादल गरजने व आंधी के साथ हरियाणा के सिरसा, फतेहाबाद, जींद, हिसार, रोहतक, भिवानी, दादरी, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, झज्जर, गुडगांव, दिल्ली, फरीदाबाद, पलवल, मेवात जिले में बूंदाबांदी हो सकती है। 

इस जगहों पर तेज बारिश के साथ कुछ इलाकों में ओले गिरने की भी संभावना जताई गई है। पंचकूला, यमुनानगर, अम्बाला, कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल, पानीपत, सोनीपत जिले में बादल छाए रहने के आसार है।     

राजस्थान:

राजस्थान वालों को भी गर्मी से राहत मिलने वाली है। श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़, अनूपगढ़, उत्तर बीकानेर, चूरू, सीकर, झुंझुनूं, अलवर, जयपुर, दौसा, करौली, धौलपुर, भरतपुर, सवाई माधोपुर, टोंक, बूंदी, कोटा व बारां जिले में बादल छाए रहने वाले है। कुछ इलाकों में हल्की बारिश भी हो सकती है।  

 
WhatsApp Group Join Now

Around The Web

Latest News

Trending News

You May Also Like