Agro Haryana

Water For Birds-Animal: सिरसा में मानव सेवी समाज कल्याण ट्रस्ट ने पक्षियों के लिए लगाए मिट्टी के सकोरे

Water For Birds-Animal: गर्मी बढ़ती जा रही है। कुछ जगहों पर पौधे लगा रहे है। अग्रवाल ट्रस्ट के नागरिक पौधों को पानी दे रहे है। अब सिरसा में मानव सेवी समाज कल्याण ट्रस्ट के बलवंत शैली ने पक्षियों के लिए मिट्टी के सकोरे लगाए है।   

 | 
Water For Birds-Animal: सिरसा में मानव सेवी समाज कल्याण ट्रस्ट ने पक्षियों के लिए लगाए मिट्टी के सकोरे

Agro Haryana, Digital Desk- नई दिल्ली : देशभर में गर्मी बढ़ती जा रही है। लोगों का गर्मी से बुरा हाल हो रहा है। इतनी गर्मी से पशु पक्षियों को भी काफी परेशानी हो रही है। कई पक्षी तो गर्मी की वजह से मर गए है। 

हरियाणा के सिरसा जिले में मानव सेवा कल्याण ट्रस्ट द्वारा संयोजर समाजसेवी बलबंत शैली सिंहमार के सान्निध्य में पार्कों में गर्मी को देखते हुए पशु-पक्षियों के लिए मिट्टी के सकोरे लगाए है।   

गर्मी में पानी की जितनी आवश्यकता मनुष्य को होती है उतनी ही आवश्यकता पक्षियों को होती है। पशु-पक्षियों को मानव शरीर में भी ज्यादा पानी की जरुरत होती है। वह पानी से ही जिंदा रहता है। 

बलवंत शैली ने कहा है कि इतनी गर्मी में सब का कर्तव्य बनता है कि हर कोई पशु-पक्षियों के लिए पानी की व्यवस्था करें। पशु-पक्षियों की रक्षा करना हमारा सब का कर्तव्य होता है। 

पानी के सकोरे लगाने से पशु- पक्षियों में भी जागरुकता आएगी। गर्मी में लोगों को अधिक पेड़-पौधे लगाने चाहिए और पशु-पक्षियों के लिए हर किसी को कदम उठाना चाहिए ताकि हम उनकी रक्षा कर सकें।  

मानव सेवा कल्याण ट्रस्ट में सैंडी थिंद रताखेड़ा, समाजसेवी नितिन धनुर, मोहित सेठी पन्नीवाला मोटा सहित अन्य सदस्य उपस्थित थे। पर्यावरण का ही एक अत्यंत जरुरी रोल पशु-पक्षियों का हमारे जीवन में है। 

 
WhatsApp Group Join Now

Around The Web

Latest News

Trending News

You May Also Like