Agro Haryana

UP Monsoon Update: यूपी में इस दिन होगी मॉनसून की एंट्री, IMD ने दी जानकारी

UP Weather Update: यूपी में गर्मी से लोगों का बुरा हाल हो रखा है। लोगों का गर्मी के कारण घरों से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। लेकिन मौसम विभाग ने जानकारी देते हुए बताया है कि इस दिन यूपी में मॉनसून आने वाला है। जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिलने वाली है। 
 | 
UP Monsoon Update: यूपी में इस दिन होगी मॉनसून की एंट्री, IMD ने दी जानकारी

Agro Haryana, New Delhi UP Monsoon Update: यूपी में इस समय तापमान काफी ज्यादा बढ़ा हुआ है। जिस कारण से आम लोग अपने घरों से बाहर भी नहीं निकल पा रहे हैं। लोग गर्मी के कारण घरों में ही कैद है। क्योंकि इस गर्मी में बीमार होने का खतरा सबसे ज्यादा है।

ऐसे में सभी इंटरनेट पर ये खोजने में लगे हुए हैं कि यूपी में मॉनसून किस दिए आएगा ? मौसम विभाग ने इसकी जानकारी देते हुए बताया है कि जल्द ही लोगों को गर्मी से राहत मिलने वाली है। IMD के रिपोर्ट के हिसाब से यूपी में 26 मई के बाद पश्चिमी और पूर्वी यूपी में मौसम शुष्क रहने लगेगा।

इस दौरान 25 से लेकर 35 किलोमीटर प्रति घंटा की स्पीड से तेज हवा चलने वाली है। इस समय अगर देखें तो पूर्वी यूपी में मौसम विभाग ने लू को लेकर अलर्ट जारी किया था। 

इस दिन यूपी में आएगा मानसून-

मौसम विभाग के प्रभारी दानिश ने जानकारी देते हुए बताया कि इस समय हीट वेव का असर काफी तेजी से बढ़ रहा है। भारत में अगर देखें तो सबसे पहले केरल राज्य में मॉनसून आता है। उसके बाद अन्य राज्यों में इसकी एंट्री होती है। केरल में 30 मई तक मॉनसून दस्तक देने की संभावना है। जिस कारण से यूपी में मॉनसून आते आते 20 जून तक का समय लग सकता है। 

इन जिलों में लू का अलर्ट जारी-

26 और 27 मई को यूपी के कई जिलों में लू को लेकर ओरेंज अलर्ट जारी किया गया है। जिसमें बागपत, गाजियाबाद, गौतमबुद्ध नगर, नोएडा, अलीगढ़, मथुरा, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, जालौन, औरैया, झांसी महोबा, ललितपुर, प्रतापगढ़ में गर्म हवा (लू) चलने की संभावना है। लू के कारण रात के समय भी पारा नीचे नहीं गिरता है। जिस कारण से रातें भी गर्म रहने वाली है। 

WhatsApp Group Join Now

Around The Web

Latest News

Trending News

You May Also Like