Agro Haryana

6 और 7 महीने में इस बार विवाह के है 8 शुभ मुहूर्त, देवोत्थान एकादशी को होंगे समाप्त

Marriage in the months of June and July: हर माता-पिता अपने बेटे-बेटी की शादी के लिए शुभ मुहूर्त देखते है। अगर आप जून जुलाई के महीने में अपने बेटे-बेटी की शादी करना चाहते है तो आज हम आपको 6 और 7  महीने में विवाह के शुभ मुहूर्त के बारे में बताने जा रहे है। आइए जानते है-  
 | 
6 और 7  महीने में इस बार विवाह के है 8 शुभ मुहूर्त, देवोत्थान एकादशी को होंगे समाप्त  
WhatsApp Group Join Now

Agro Haryana, Digital Desk- नई दिल्ली :  marriage in the months of June and July: हिंदू धर्म में शादी को शुभ मुहूर्त में ही किया जाता है। शादी का सीजन शुरु हो गया है। आज हम आपको 6 और 7 महीने में शादी के शुभ मुहूर्त के बारे में बताने जा रहे है। 

हिंदू धर्म के लोग शादी शुभ मुहूर्त पर ही करते है। मुहूर्त पर शादी करना काफी शुभ माना जाता है। ज्योतिषचार्य पंडित एनके शर्मा ने कहा है कि यदि शादी शुभ मुहूर्त पर की जाती है तो शादीशुदा जोड़े को सभी देवी देवता मिलकर आशीर्वाद देते है। 

शुभ मुहूर्त पर शादी करने से पति पत्नी के दांपत्य जीवन काफी खुशी भरा रहता है। पंडितों का कहना है कि शादी के मुहूर्त ग्रहों और नक्षत्रों की स्थिति के आधार पर तय किए जाते है। 

इस बार जून जुलाई के महीने में विवाह के 8 शुभ मुहूर्त है। जून महीने में केवल एक दिन का ही शुभ मुहूर्त है। वो 28 जून को है। जुलाई महीने में 7 शुभ मुहूर्त है। 9 तारीख से लेकर 16 तारीख तक है। 

जुलाई के बाद विवाह का शुभ मुहूर्त नहीं है। जुलाई महीने के बाद में सूर्य के कर्क राशि में प्रवेश करते है। इसलिए 118 दिन तक कोई भी मांगलिक कार्य नहीं किए जाते है। जुलाई महीने के बाद चातुर्मास लग जाता है। 

चातुर्मास लगने के बाद में शुभ विवाह, गृह प्रवेश, मुंडन संस्कार आदि कई तरह के शुभ कार्य नहीं किए जा सकते हैं। इन शुभ कार्य को करना उस समय अशुभ माना जाता है।  
   

 

Around The Web

Latest News

Trending News

You May Also Like