Agro Haryana

धान की ये किस्में किसानों पर करने वाली है पैसों की बारिश, ये है बुआई और रोपाई का सही समय

आज किसानों के लिए हम एक जरूरी खबर लेकर आएं हैं। जिसमें हम आपको बताने वाले हैं कि अगर किसान धान की इस किस्म को खेतों में उगाते हैं तो उन्हें बड़ा लाभ मिलने वाला है। सुगंधित धान की ये किस्में किसानों को मालामाल करने वाली है। तो चलिए जानते हैं इसके बारे में कि कैसे इस खेती को किया जाएगा और रोपाई से लेकर बिजाई कटाई कैसे और किस समय करनी है। 
 | 
धान की ये किस्में किसानों पर करने वाली है पैसों की बारिश, ये है बुआई और रोपाई का सही समय
WhatsApp Group Join Now

Agro Haryana, New Delhi भारत में देखा जाए तो सबसे ज्यादा धान पंजाब, हरियाणा और इसके साथ कुछ एक राज्यों में सबसे ज्यादा होता है। कृषि वैज्ञानिक लगातार अपनी रिसर्च कर रहे हैं कि धान की नई तकनिक क्या हो सकती है, जिससे किसानों को ज्यादा लाभ मिलने वाला है।

बिहार केंद्रीय कृषि विश्विद्यालय पूसा के वैज्ञानिक डॉ. राजेंद्र प्रसाद ने फसलों के ज्यादा उत्पदान को लेकर नई-नई फसलों किस्मों की खोज कर रहे हैं। जिनका साथ पाकर कई किसान इसका पूरा फायदा उठा रहे हैं।

इनकी तकनीक से खेती करने पर किसानों को ज्यादा पैदावार भी मिलने लगी है। इनके हिसाब से नर्सरी में धान की रोपाई का सबसे अच्छा समय होता है मई और जून माह का। 

अकसर देखा जाता है कि किसान धान की किस्मों को लेकर काफी परेशान नजर आते हैं। लेकिन आज हम आपको एक सुगंधित धान की किस्म के बारे में बताने वाले हैं, जो आपको एक अच्छी पैदावार देने वाली है। इस खेती से किसानों की आय पर भी काफी असर पड़ने वाला है और ज्यादा पैसा मिलने वाला है। 

ये है सबसे उत्तम सुगंधित किस्म-

डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय के कृषि वैज्ञानिक डॉ. रत्नेश कुमार झा ने जानकारी देते हुए बताया है कि राजेंद्र कस्तूरी, राजेंद्र भगवती, कामिनी, सुगंधा एवं राजेंद्र सुवासिनी की किस्म का चुनाव कर सकते हैं।

इस तरह की किस्मों को उगाने के लिए 15 से लेकर 25 जून तक का समय सबसे बढ़िया है। ये किस्में 20 से लेकर 22 दिनों बीच में तैयार हो जाती है। जिसके बाद इन पौधों को नर्सरी से उखाड़कर खेत में पौध लगाई जाती है।

इसकी रोपाई का सही समय 30 जुलाई तक का है। वहीं इनमें पौधों के बीच की दूरी 25×25 सेंटीमीटर के हिसाब से रखनी पड़ेगी।

Around The Web

Latest News

Trending News

You May Also Like