Agro Haryana

हरियाणा, पंजाब समेत इन राज्यों में आने वाली है बारिश, गिरेगा तापमान

IMD Updates: इस समय गर्मी के कारण लोगों का बुरा हाल है। मौसम विभाग ने हाल ही में लोगों के लिए बड़ी अच्छी खबर दी है। बताया है कि आज से हरियाणा, पंजाब समेत कई राज्यों में तापमान गिरने वाला है और बारिश की भी संभावना है।
 | 
हरियाणा, पंजाब समेत इन राज्यों में आने वाली है बारिश, गिरेगा तापमान

Agro Haryana, New Delhi IMD Updates: इस समय गर्मी अपने चरम पर है। हरियाणा और पंजाब में सबसे ज्यादा इस समय गर्मी पड़ रही है। जिससे लू के कारण लोग घरों से बाहर ही नहीं निकल रहे हैं।

लेकिन मौसम विभाग ने एक अपडेट जारी करते हुए बताया है कि अब तापमान में गिरावट आने वाली है। IMD ने अलर्ट जारी करते हुए बताया है कि पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश के कुछ जिलों में इस समय तेज लू चल रही है।

जिस कारण लोगों को बुरा हाल है। लेकिन एक जून के बाद इन राज्यों में लोगों को गर्मी से राहत मिलने वाली है। 

मौसम विभाग ने बताया कि बिहार, झारखंड, ओडिशा, विदर्भ, छत्तीसगढ़, जम्मू संभाग और हिमाचल प्रदेश में केवल शुक्रवार तक ही मौसम गर्म रहने वाला है।

वहीं मौसम विभाग ने आज एक नोटिस जारी करते हुए बताया है कि उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, गिलगित, बाल्टिस्तान और मुजफ्फराबाद में  जून तक मौसम काफी बदलने वाला है।

जिस कारण बारिश भी आने वाली है। वहीं यहां बारिश के कारण काफी लोगों को गर्मी से राहत मिलने वाली है। 

मौसम विज्ञानियों ने बताया है कि आने वाले तीन से चार दिनों में बारिश के कारण चार से पांच डिग्री तापमान में गिरावट आने वाली है। जिससे तापमान केवल 46 से लेकर 50 डिग्री तक रहने वाला है। 

WhatsApp Group Join Now

Around The Web

Latest News

Trending News

You May Also Like