Agro Haryana

Railway news: 4 साल तक नई दिल्ली का रेलवे स्टेशन रहेगा बंद, जानिए क्या है वजह

Railway news: रेल में सफर करने वाले यात्रियों के लिए बुरी खबर है। हाल ही में मिली जानकारी के अनुसार नई दिल्ली का रेलवे स्टेशन 4 साल तक बंद रहने वाला है। यात्रा करने वाले यात्रियों को काफी परेशानी हो सकती है।   

 | 
4 साल तक नई दिल्ली का रेलवे स्टेशन रहेगा बंद, जानिए क्या है वजह      
WhatsApp Group Join Now

Agro Haryana, Digital Desk- नई दिल्ली:  New delhi railway station redevelopment: नई दिल्ली के यात्रियों के लिए बड़ी खबर सामने आ रही है। नई दिल्ली का रेलवे स्टेशन 4 साल तक बंद रहने वाला है। 

भारतीय रेल में हर दिन लाखों लोग सफर करते है। रेल में सफर करना लोग काफी आरामदायक समझते है। रेलवे स्टेशन पर हर दिन लोगों की काफी भीड़ लगी रहती है। अब उन लाखों लोगों को काफी परेशानी होने वाली है। 

कहा जा रहा है कि नई दिल्ली का रेलवे स्टेशन 4 साल के लिए बंद किया जा रहा है। रिपोर्ट के अनुसार हर दिन नई दिल्ली से 6 लाख यात्री ट्रेन में सफर करते है। बता दें, कि हमेशा के लिए नहीं केवल 4 साल के लिए इसे बंद किया जा रहा है। 

नई दिल्ली का रेलवे स्टेशन काफी पुराना हो गया है। अब इस रेलवे स्टेशन का पुननिर्माण किया जाएगा, जिसकी वजह से ही इसे बंद किया जाएगा। रेलवे मंत्रालय ने 2013 में कहा था कि 1300 रेलवे स्टेशनों को फिर से बनाया जाएगा। 1300 में से ही नई दिल्ली के रेलवे स्टेशनन का नाम भी आता है।  

आसपास के रेलवे स्टेशन पर किया जाएगा शिफ्ट

नई दिल्ली के रेलवे स्टेशन को पुननिर्माण के लिए इस साल के आखिरी महीने तक बंद कर दिया जाएगा। हर दिन नई दिल्ली से 300 ट्रेने चलती है। इन 300 ट्रेनों को आसपास के जो भी रेलवे स्टेशन है वहां पर शिफ्ट किया जाएगा। 

4 साल तक रहेगा बंद 

नई दिल्ली के रेलवे स्टेशन का पुननिर्माण अलग-अलग फेस में किया जाएगा। अलग-अलग फेस में होने के कारण इसका काम काफी लंबा चल सकता है। नई दिल्ली के रेलवे स्टेशन के कायाकल्प 2023 में आए रेलवे मंत्रालय के बजट के मुताबिक 4 साल तक चल सकता है।  

यहां से मिलेगी हरियाणा जाने वाली ट्रेन

कायाकल्प के कारण सभी ट्रेनों को अलग-अलग रेलवे स्टेशनों से चलाया जाएगा। पंजाब और हरियाणा जाने वाली ट्रेन आपको सराय रोहिल्ला रेलवे स्टेशन से मिलेगी। पूर्व में जाने वाले यात्रियों को ट्रेन  विहार रेलवे स्टेशन से मिलेगी। राजस्थान महाराष्ट्र और गुजरात जाने वाली ट्रेन आपको हजरत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन से मिलेगी। 

 

Around The Web

Latest News

Trending News

You May Also Like