Agro Haryana

Property News: महंगे घरों की बढ़ी डिमांड, सस्ते घर बिकने हुए मुश्किल, जानिए वजह

Property News: घर खरीदना का सपना आज के समय में हर किसी का है। नोएडा में भी महंगे घरों की डिमांड बढ़ गई है और साथ में दाम में भी काफी उछाल आया है। इसी के कारण बिल्डर लग्जरी फ्लैट बनाने लग गए है। महंगे घरों की डिमांड ज्यादा होने की वजह से सस्ते घर बिकने मुश्किल हो गए है।     

 | 
महंगे घरों की बढ़ी डिमांड, सस्ते घर बिकने हुए मुश्किल, जानिए वजह   

Agro Haryana, Digital Desk- नई दिल्ली:  Property News: देश में महंगे घरों की डिमांड बढ़ती जा रही है। महंगे घरों की बिक्री में तगड़ा उछाल देखने को मिल रहा है और सस्ते घरों की बिक्री में काफी गिरावट आई है।

सस्ते घरों की बिक्री में गिरावट की वजह जमीन और निर्माण की लागत का बढ़ना है। देश के जो सबसे बड़े 8 शहर है उनमें 60 लाख रुपए से सस्ते घरों में काफी गिरावट देखने को मिल रही है। गिरावट की वजह से लोगों के लिए अब सस्ते घर बेचना मुश्किल हो रहा है।   

इतनी आई गिरावट 

पिछले साल सस्ते घरों के बिकने की संख्या 53818 थी, लेकिन इस साल जनवरी से लेकर मार्च तक ये कम होकर 33420 हो गई है। देश के बड़े 8 शहरों में सबसे ज्यादा गिरावट देखने को मिल रही है। वर्ष 2023 के मुकाबले 20% गिरावट इस साल देखने को मिल रही है। 

बड़े घरों की बढ़ी मांग 

कोरोना महामारी के बाद लोगों का बड़े घरों की ओर रुझान बढ़ गया है। बड़े घरों में अच्छा मार्जन मिलता है। बड़े घरों के निर्माण में जो खर्चा लगता है वह बहुत ज्यादा होता है। कंपनियां अब कम दाम में इसका सौदा नहीं कर रही है। इसी वजह से बिल्डर भी अब लग्जरी घर बनाने लग गए है।     

जारी हुआ आंकड़े- 

60 लाख से कम कीमत वाले घरों की संख्या एक साल पहले 22642 थी। अब जनवरी और मार्च महीने में इन घरों की संख्या कम होकर 15202 रह गई है। पुणे में भी पिछले साल 12538 थी जो अब कम होकर 6836 रह गई है। 

पिछले साल अहमदाबाद में 5971 थी जो अब कम होकर केवल 5504 रह गई है। हैदराबाद की संख्या पहले 2319 थी अब वह 2116 रह गई है। चेन्नई में यह संख्या 501 रह गई है जो कि पहले 3862 थी। दिल्ली एनसीआर में सस्ते घरों की आपूर्ति बढ गई है और 400 हो गई है।  

 
WhatsApp Group Join Now

Around The Web

Latest News

Trending News

You May Also Like