Agro Haryana

New Rule: आज से बदल गए है ये नियम, आम जनता की जेब पर पड़ेगा ये असर

New Rule: आज से नया महीना शुरु हो गया है। हर महीने की पहली तारीख को गैस सिलेंडर से लेकर कई नियम बदल जाते है। आज से ये नियम बदलने वाले है। चलिए नीचे खबर में जानते है इन नियमों के बदलने से आम जनता की जेब पर क्या असर पड़ेगा-  

 | 
New Rule: आज से बदल गए है ये नियम,  आम जनता की जेब पर पड़ेगा ये असर  

Agro Haryana, Digital Desk- नई दिल्ली :  New Rule From 1st June: आज 1 जून है। देश में हर महीने की पहली तारीख को कई नियम बदले जाते है। आज भी देश में गैस सिलेंडर से लेकर आधार कार्ड तक ये नियम बदलने वाले है।  

इन नियमों में बदलाव से आपकी जेब पर सीधा असर पड़ सकता है। अगर आप इन बदलने वाले नियमों को लेकर कंफ्यूज है कि किन-किन नियमों में कितना बदलावहोगा। इस जानकारी नीचे दी गई है। 

आधार कार्ड अपडेट

UIDAI ने आधार कार्ड को अपडेट करवाने की आखिरी तारिख 14 जून तय कर दी है। अगर आप भी अपने आधार कार्ड को अपडेट करवाना चाहते है तो आपके लिए केवल 13 दिन ही बचे है। आधार कार्ड अपडेट यदि आप आधार केंद्र में जाकर करते है तो आपके केवल 50 रुपये ही खर्च होंगे। 

बदले जाएंगे ट्रैफिक से जुड़े ये नियम

1 जून से ट्रैफिक नियम भी सख्त होने वाले है। जो भी व्यक्ति ट्रैफिक नियमों का पालन नहीं करेगा उस पर भारी जुर्माना लगाया जाएगा। सभी नियमों के लिए जुर्माना भी अलग-अलग तय किया गया है। परिवहन नियमों में भी आज से बदलाव होने वाला है। 

एलपीजी सिलेंडर होंगे सस्ते

एलपीजी सिलेंडर के ग्राहकों के लिए राहत भरी खबर है। कंपनियां आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम कम करने वाली है। आम लोगों के लिए ये सबसे बड़ी खुशी है।  

इतने दिन बैंक रहेंगे बंद 

जून के महीने में 10 दिन बैंक बंद रहने वाले है। अगर आपको भी बैंक से जुड़ा अपना कोई जरुरी काम है आप उसे जल्दी से बैंक में जाकर पूरा करवा लें। इस महीने कुछ त्यौहार और जयंती है जिस वजह से बैंक बंद रहने वाले है। 

 
WhatsApp Group Join Now

Around The Web

Latest News

Trending News

You May Also Like