Agro Haryana

Monsoon Updates: देश के इस राज्य में पहुंचा मानसून, अब होगी भारी बारिश

Monsoon Updates: देशभर में मौसम का मिजाज बदलने वाला है। पिछले कुछ दिनों से देश में भयंकर गर्मी पड़ रही है। मौसम विभाग की जानकारी के मुताबिक आपको बता दें कि अब लोगों को गर्मी से राहत मिलने वाली है। देश के इस राज्य में मानसून की एंट्री हो चुकी है।   

 | 
देश के इस राज्य में पहुंचा मानसून, अब  होगी भारी बारिश

Agro Haryana, Digital Desk- नई दिल्ली : Monsoon Updates: पिछले कुछ दिनों से देश में भीषण गर्मी पड़ रही है। लोगों का गर्मी की वजह से बुरा हाल हो रहा है। लोगों ने घरों से निकलना बंद कर दिया है। 

हर कोई मानसून का इंतजार कर रहा है। इसी वजह से लोगों के लिए एक राहत भरी खबर सामने आ रही है। केरल में मानसून पहुंच गया है। केरल से होकर मानसून अब गोवा में पहुंच गया है। जल्द ही मुंबई की और दस्तक देने वाला है। 

रिपोर्ट के मुताबिक आपको बता दें कि 10 जून तक मानसून मुंबई में पहुंच जाएगा। मानसून आने के बाद कई इलाकों में भारी बारिश होने वाली है। बारिश के बाद लोगों को जल्द ही गर्मी से राहत मिलने वाली है।     

सुनील कांबले ने मौसम की जानकारी देते हुए कहा है कि गोवा में मानसून ने दस्तक दे दिया है। यह स्थिति कुछ दिनों तक ऐसी ही रहने वाली है। 4-5 दिनों में मानसून मुंबई में पहुंच जाएगा। 

नवी मुंबई में प्री मॉनसून की एंट्री हो गई है। आज या कल मुंबई में झमाझम बारिश होने वाली है।  मुंबई के लोगों को भी अब गर्मी से राहत मिलने वाली है। तापमान में भी गिरावट देखने को मिल जाएगी। 


 

 
WhatsApp Group Join Now

Around The Web

Latest News

Trending News

You May Also Like