Agro Haryana

Monsoon rain: इस दिन से बरसेंगे बादल, गर्मी से मिलेगी राहत, IMD ने जारी किया अलर्ट

Monsoon rain: देशभर में मौसम का मिजाज बदलने वाला है। मौसम विभाग के मुताबिक इस दिन से झमाझम बारिश होने वाली है। भीषण गर्मी से लोगों को राहत मिलने वाली है। आइए नीचे खबर में जानते है आगे कैसा रहेगा मौसम का हाल-   

 | 
इस दिन से बरसेंगे बादल, गर्मी से मिलेगी राहत, IMD ने जारी किया अलर्ट   

Agro Haryana, Digital Desk- नई दिल्ली:  IMD Predicts Rains- देश के अधिकत्तर हिस्सों में भीषण गर्मी पड़ रही है। लोगों का घरों से निकलना मुश्किल हो गया था। इस बार हर जगह पर गर्मी ने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए है। 

राजस्थान की बात करें तो वहां पर 50 डिग्री के पार तापमान पहुंच गया है। इसी बीच मौसम विभाग ने लोगों को बड़ी खुशखबरी दी है। IMD ने बताया है कि दक्षिण पश्चिम में जल्द ही मानसून दस्तक देने वाला है। साथ में यह भी बताया है कि किस दिन से बारिश आने की संभावना है। 

IMD के निदेशक सुनील कांबले ने कहा है कि दक्षिण-पश्चिम मानसून अंडमान द्वीप समूह में पहुंचने वाला है। केरल भी 31 मई तक पहुंच जाएगा। 10 और 11 जून को मुबंई में मानसून आ सकता है।  

इस दिन होगी झमाझम बारिश      

मुंबई में बारिश आने की सही तारीख की घोषणा अगले महीना शुरु होने से पहले और केरल में आगे की प्रगति को ध्यानपूर्वक देखने के बाद ही की जाएगी। 

कांबले के अनुसार मानसुन आने में 3-4 दिन का अंतर हो सकता है। लेकिन सभी चाहते है कि मानसून समय पर आए। इस महीने के आखिर में प्री-मानसून बारिश होने की संभावना है।   

मुंबई में इन दिन से शुरु होगा मानसून   

पिछले साल मुंबई में मौसम विभाग की भविष्यवाणी में लगभग 2 हफ्ते की देरी हुई थी।  ये देरी चक्रवात बिपरजॉय के कारण हुई थी। लेकिन इस मानसून समय पर आने वाला है।

कहा जा रहा है कि इस महीने के आखिरी दिनों में मानसून गतिविधि शुरु हो जाएगी। कुछ इलाकों में जून के पहले हफ्ते में ही हल्की बूंदाबांदी हो सकती है। 

यूपी और दिल्ली में पड़ रही है भीषण गर्मी 

यूपी और दिल्ली में भीषण गर्मी पड़ रही है। लोगों का घरों से निकलना मुश्किल  हो रहा है। दिन की गर्मी से ज्यादा रात की गर्मी लोगों को बेहाल कर रही है। वीरवार और शुक्रवार को रात का तापमान 31.3  डिग्री दर्ज किया गया है। 

हर रोज रात के तापमान से 5.8 डिग्री सेल्सियस ज्यादा रहा है। मौसम विभाग के मुताबिक आज रात को तेज हवाएं चल सकती है। तेज हवा के बाद तापमान में बढ़ोतरी तो होगी लेकिन उमस भरी रात से राहत मिलेगी।   

दिल्ली की बात करें तो मौसम विभाग के मुताबिक अभी दिल्ली वालों को गर्मी से राहत मिलने की कोई संभावना नहीं है। शनिवार को दिल्ली में भीषण गर्मी पड़ थी। मतदान करते समय कुछ लोग बेहोश भी हो गए थे। 
 

 
WhatsApp Group Join Now

Around The Web

Latest News

Trending News

You May Also Like