Monsoon 2024 : मॅानसून की एंट्री से केरल में हुई बारिश, कई जिलों में हुआ भूस्खलन
केरल में तेजी से मॅानसून की एंट्री हो गई हैं। केरल के इलाकों में तेज बारिश भी हुई हैं। इसी वजह से कई जिलों में भूस्खलन भी हुआ हैं। इडुक्की और कोट्टायम जिलों के कई हिस्सों में तेज बारिश के वजह से जल भर गया हैं। मौसम विभाग ने इडुक्की, पलक्कड और वायनाड जिले के लिए 'आरेंज' जारी किया हैं और त्रिचूर, मलप्पुरम और कोझिकोड जिलों में रेड अलर्ट जारी किया हैं।
30 मई को केरल के इन इलाकों में हुई तेज बारिश
केरल के इडुक्की, कोट्टायम,और एर्नाकुलम के कई स्थानों पर 30 मई की रात को तेज बारिश हुई थी। इसी के वजह से जल भराव अधिक हो गया और इडुक्की में भूस्खलन हुआ। इस भूस्खलन से वाहन और घर नष्ट हो गए। किसानों की लगभग फसलें खराब हो गई।
मणिपुर के इन जिलों में स्थिति हुई गंभीर
आपको केंद्रीय जल आयोग के आंकड़ों के मुताबिक बता दें कि मणिपुर और असम के कई जिलों में स्थिति गंभीर बन चुकी हैं। इन जिलों में नदियां में पानी बहुत ज्यादा हो गया हैं। अब इन इलाकों में तूफान आने की भी स्थिती बन चुकी हैं।
15 लोगों की हुई मौत
पूर्वोत्तर के कई हिस्सों में बाढ़ आने की स्थिति बन चुकी हैं। चक्रवात रेमल के बाद लगातार बारिश हो रही हैं। इसमें कई लाखों लोगों को बड़ा नुकसान हुआ हैं। आपको बता दें कि असम में 28 मई के बाद बाढ़ आने से 15 लोगों की जान चली गई हैं। इस बाढ़ से 6 लाख से भी ज्यादा लोग प्रभावित हुए हैं।