Agro Haryana

Malai Ka Ghee : पुरानी मलाई से ऐसे निकाले घी, वरना हो सकती है परेशानी

Malai Ka Ghee : सभी के घरों में मलाई को इक्ट्ठा किया जाता है और बाद में उससे घी निकाला जाता है। लेकिन आज हम आपको कुछ ऐसे तरीकों के बारे में बताने जा रहे है जिससे आप पुरानी मलाई से आसानी से घी निकाल सकते है। चलिए जानते है उन तरीकों के बारे में-   

 | 
Malai Ka Ghee : पुरानी मलाई से ऐसे निकाले घी, वरना हो सकती है परेशानी  

Agro Haryana, Digital Desk- नई दिल्ली :  भारतीय रसोई घर में घी का इस्तेमाल तो किया ही जाता है। देसी घी हमारे शरीर के लिए काफी लाभदायक होता है। लेकिन आजकल मार्केट में देसी घी देखने को नहीं मिलता है। 

बाजारों में घी में मिलावट तेजी से की जा रही है। इस वजह से लोगों ने बाजारों से घी लाना बंद कर दिया है। मिलावटी घी से शरीर में कई तरह की बिमारियां हो गई है। लोग आजकल घर पर ही घी निकालना ज्यादा बेहतर समझते है। 

अगर आप भी घर पर ही घी निकालते है तो आपको एकदम शुद्ध घी देखने को मिलेगा। घर में मलाई निकालने के आज हम आपको कुछ आसान तरीकों के बारे में बताने जा रह है जिनको अपनाकर आप घर पर ही एकदम शुद्ध घी निकाल सकते है।

मलाई का घी क्या है बेहतर 

घर में महिलाओं मलाई 10 या 15 दिन तक इक्ट्ठी करके रखती है। बाद में उस मलाई का घर या मक्खन निकाल लेती है। लेकिन एक्टपर्ट की राय के मुताबिक ऐसे घी को बिल्कुल भी शुद्ध नहीं माना गया है।  

उनका कहना है कि 5-6 दिन बाद मलाई खाने के लायक नहीं रहती है। खाने के लायक न रहने के बाद इस मलाई से घी कैसे शुद्ध निकल सकता है। एक्सपर्ट के अनुसार दही से बनाया गया घी हमारे लिए ज्यादा फायदेमंद होता है। 

ऐसे बनाएं दही से घी 

मलाई से नहीं आप दही से आसानी से शुद्ध घी निकाल सकते है। इसके लिए आपको सबसे पहले ज्यादा क्रीम वाला दूध लेना होगा और उसे अच्छे से उबालना होगा। फिर इस दूध का आपको दही जमा देना है। 

दही को पतीले में डालकर ग्राइंडर करना है। ग्राइंडर करने के बाद फिर उसमें 2 या 3 कप ठंडा पानी डाल दें। थोड़ी देर के बाद आपको इसमें से मक्खन और पानी अलग-अलग दिखाई देगा।  

फिर आप मक्खन को अलग से निकाल ले। मक्खन को अलग से निकालने के बाद उसको कम आंच में उबालने के लिए रख दे। थोड़ी देर बाद जब आप देखते है तो आपको मक्खन पीले रंग में बदलकर घी तैयार हो जाएगा।   


 

 
WhatsApp Group Join Now

Around The Web

Latest News

Trending News

You May Also Like