Agro Haryana

Malai Ka Ghee : 99 प्रतिशत लोगों को नहीं पता पुरानी मलाई से घी निकालने के नुकसान

Malai Se Ghee: भारतीय लोगों की पहचान ही घी से होती है लेकिन पुरानी मलाई से घी निकालना आपकी सेहत को बिगाड़ सकता है। भारतीय महिलाओं द्वारा घर के घी को शुद्ध और प्योर माना जाता है लेकिन एक्सपर्ट के अनुसार घरों में मलाई की मदद से घी तैयार करना आपकी सेहत के लिए खतरनाक हो सकता है। 
 | 
Malai Ka Ghee : 99 प्रतिशत लोगों को नहीं पता पुरानी मलाई से घी निकालने के नुकसान

Agro Haryana: (Ghee) घी भारतीय रसोई का एक अहम हिस्सा है और इसका इस्तेमाल जमकर होता है। देसी घी न सिर्फ खाने का स्वाद बढ़ाता है, बल्कि इसके ढेर सारे फायदे भी हैं। मगर हाल के दिनों में घी में मिलावट की खबरें बढ़ गई हैं, जिसकी वजह से कई महिलाएं अब बाजार का घी छोड़कर घर पर ही घी बनाने को तरजीह देती हैं। घर का बना घी शुद्ध और साफ माना जाता है। फिर भी, विशेषज्ञों ने इस बारे में अपनी राय रखी है। ज्यादातर घरों में मलाई से घी निकाला जाता है, लेकिन सवाल ये उठता है कि क्या ये सचमुच सेहत के लिए उतना ही अच्छा है?

घर में मलाई से बना घी क्या सचमुच नुकसानदेह है?

महिलाएं घर पर घी बनाने के लिए 10 से 15 दिनों तक मलाई जमा करती हैं। इसके बाद उससे मक्खन निकालकर घी तैयार करती हैं। लोग इसे शुद्ध मानते हैं, लेकिन विशेषज्ञों की राय इससे अलग है। उनके मुताबिक, ये घी पूरी तरह शुद्ध नहीं होता और इसे एक तरह का जहरीला घी भी कहा जा सकता है। विशेषज्ञों का कहना है कि मलाई से बने इस घी के सेवन से कोलेस्ट्रॉल बढ़ने और पाचन से जुड़ी परेशानियां हो सकती हैं।

उनका तर्क है कि जब 5-6 दिन पुरानी मलाई खाने के लायक नहीं रहती, तो ऐसी चीज से बने घी को शुद्ध कैसे माना जा सकता है? अगर शुरुआती चीज ही खराब हो, तो नतीजा भी सेहतमंद नहीं होगा। इसीलिए वे इसे टॉक्सिक मानते हैं। दूसरी ओर, दही से तैयार किया गया घी शुद्ध और फायदेमंद माना जाता है।

क्या है दही से घी बनाने का तरीका

दही से घी बनाने का तरीका काफी आसान और पुराना है, जिसे दादी-नानी के जमाने से अपनाया जाता रहा है। इसे शुद्ध और सेहतमंद माना जाता है। इसे बनाने के लिए सबसे पहले फुल क्रीम दूध लें और उसे अच्छी तरह उबाल लें। उबले हुए दूध को ठंडा करके उसका दही जमा लें। दही तैयार होने के बाद उसे ग्राइंडर में डालकर अच्छे से मथ लें। अब इसमें दो से तीन कप ठंडा पानी मिलाएं।

ठंडे पानी का इस्तेमाल करना जरूरी है। कुछ देर मथने के बाद आपको दही में से गाढ़ा, बिना नमक वाला मक्खन और पानी का मिश्रण अलग होता दिखाई देगा। इस मक्खन को निकालकर उससे घी तैयार किया जा सकता है।

अब सारा अनसाल्टेड मक्खन को ध्यान से अलग इकट्ठा कर लें और दही के पानी को अच्छी तरह से हटा दें। मक्खन जमा करने के बाद, इसे एक पैन में डालकर धीमी से मध्यम आंच पर गर्म करें। कुछ मिनटों तक गर्म करने पर आप देखेंगे कि गाढ़ा मक्खन धीरे-धीरे पिघलने लगेगा और इसका रंग हल्का पीला हो जाएगा। यही आपका घी तैयार है। इसे छानकर किसी साफ कंटेनर में डालकर रख लें।
 

WhatsApp Group Join Now

Around The Web

Latest News

Trending News

You May Also Like