Agro Haryana

LPG Gas Connection: 1 जून से इन लोगों को नहीं मिलेंगे गैस सिलेंडर, सब्सिडी पर भी लगने वाली है रोक

LPG Gas E-Kyc : जो लोग घरों में गैस सिलेंडर लेते हैं उनके लिए एक बड़ी खबर सामने आई है। जिसमें अब 1 जून से लोगों को गैस सिलेंडर मिलने बंद होने वाले हैं। वहीं सब्सिडी भी उपभोक्ताओं के खातों में नहीं आने वाली है। E-Kyc न होने वाले उपभोक्ताओं पर ये एक्शन होने वाला है।
 | 
LPG Gas Connection: 1 जून से इन लोगों को नहीं मिलेंगे गैस सिलेंडर, सब्सिडी पर भी लगने वाली है रोक

Agro Haryana, New Delhi LPG Gas E-Kyc Last Date: LPG गैस सिलेंडर लेने वालों के लिए एक बुरी खबर सामने आई है। क्योंकि जिन लोगों ने E-Kyc नहीं करवाई है। उन लोगों को 1 जून से गैस सिलेंडर नहीं मिलने वाला है।

वहीं विभाग ने बताया है कि इन लोगों को अब गैस पर सब्सिडी भी नहीं मिलने वाली है। जिससे उन्हें काफी परेशानी होने वाली है। गैस मंत्रालय ने जानकारी दी है कि जल्द से जल्द अपने खातों को E-Kyc को पूरा कर लें, जिससे आपकी इस सुविधा को बंद न किया जाए। 

E-Kyc के तहत आपको पहले बायोमेट्रिक प्रमाणीकरण के हिसाब से E-Kyc करवानी होगी। जिसकी विभाग ने एक तिथि रखी है। अगर उस दिन तक ये काम पूरा नहीं होता है तो आने वाले समय में परेशानी हो सकती है। 

ये है E-Kyc की अंतिम तिथि-

मंत्रालय ने जानकारी दी है कि E-Kyc को लेकर 31 मई 2024 अंतिम तिथि है। इस दिन तक सभी उपभोक्ताओं को अपने खातों की E-Kyc करवाना अनिवार्य है। अगर कोई नहीं करवाता है तो उसकी तुंरत प्रभाव से सेवाएं बंद होने वाली है। 

सब्सिडी पर भी लगेगी रोक-

अगर 31 मई 2024 तक E-Kyc का काम पूरा नहीं होता है तो उपभोक्ता को सिलेंडर पर मिलने वाली सब्सिडी भी नहीं मिलने वाली है। वहीं गैस का कनेक्शन भी कटने वाला है। 

ऐसे करवाएं E-Kyc- 

E-Kyc के लिए आपको नजदीकी गैस एजेंसी में जाना पड़ेगा। जहां आप सुबह 10 बजे से लेकर शाम 5 बजे तक वह कार्यालय में E-Kyc करवा सकता है। 

WhatsApp Group Join Now

Around The Web

Latest News

Trending News

You May Also Like