Agro Haryana

LPG Cylinder Price: एलपीजी सिलेंडर इतने रुपये हुआ सस्ता, जानें किस शहर में कितने घटे दाम

LPG Cylinder Price: मंहगाई की मार से आम जनता बहुत परेशान है। इसी बीच सरकार ने एर राहत भरी खबर दी है। एलपीजी सिलेंडर के दाम कई शहरों में कम कर दिए है, जिसके बाद एलपीजी के उपभोक्ताओं को बड़ा तोहफा मिला है। चलिए जानते है किस शहर में कितने है दाम- 

 | 
LPG Cylinder Price: एलपीजी सिलेंडर इतने रुपये हुआ सस्ता, जानें किस शहर में कितने घटाए दाम  

Agro Haryana, Digital Desk- नई दिल्ली : LPG Cylinder Price: एलपीजी गैस सिलेंडर उपभोक्ताओं के लिए बड़ी खुशखबरी है। आप तो जानते ही है कि लोकसभा के चुनाव हो गए है। 4 जून का नई केंद्र सरकार बनने वाली है। 

इसी बीच आम जनता के लिए इस मंहगाई में एक राहत भरी खबर है। आज देश के कई शहरों में लोकसभा चुनाव के आखिरी चरण की वोटिंग चल रही है। आज तेल कंपनियों ने गैस सिलेंडर सस्ते कर दिया है। 

आज 1 जून को लोगों को बड़ा तोहफा मिला है। आज से ही इन शहरों में एलपीजी सिलेंडर के नए दाम तय कर दिए है। ऑयल मार्केटिंग कंपनियों द्वारा किए गए ताजा बदलाव के बाद 19 किलो का कॉमर्शियल गैस सिलेंडर 1 जून से लागू कर दिए है।  

दिल्ली में 69.50 रुपये, कोलकाता में 72 रुपये, मुंबई में 69.50 रुपये और चेन्नई में 70.50 रुपये तक एलपीजी सिलेंडर सस्ता हो गया है। कंपनियों ने केवल 19 किलोग्राम वाले एलपीजी सिलेंडर के दाम में कटौती की है। 

कीमतों में हुई कटौती 

कंपनियों के द्वारा बताया जा रहा है कि अप्रैल और मई महीने की शुरुआत से ही आम जनता को राहत भरी खबर मिल रही है। जून का महीना तीसरा है जब कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम कम हुए है। दूसरे महीने में 20 रुपये एलपीजी सिलेंडर के दाम कम किए थे।  

दिल्ली में पहले गैस सिलेंडर  1745.50 रुपये में मिलता था अब 1676 रुपये में मिलने वाला है। कोलकाता में 1859 की जगह पर अब आपको 1787 रुपये में सिलेंडर मिलेगा। मुंबई में अब आपको 1629 रुपये में सिलेंडर मिलेगा और चेन्नई में 1911 रुपये में की जगह अब आपको 1840.50 रुपये में गैस सिलेंडर मिलने वाला है। 

 
WhatsApp Group Join Now

Around The Web

Latest News

Trending News

You May Also Like