Agro Haryana

अपने PF Account को आधार कार्ड से ऐसे करें लिंक, ये है पूरा प्रोसेस

EPF Aadhaar Linking: जो लोग सरकारी और प्राइवेट संस्थान में नौकरियां करते हैं उनका सभी का PF Account तो होता ही है। लेकिन EPFO ने एक नोटिस जारी करते हुए कहा है कि अब सभी PF Account कर्मचारी के आधार कार्ड से लिंक होने चाहिए। अगर कोई खाता आधार से लिंक नहीं है तो उन्हें PF का पैसा और स्कीम का लाभ नहीं मिलने वाला है। तो चलिए जानते हैं इसको लिंक करने का ये आसान प्रोसेस-

 | 
अपने PF Account को आधार कार्ड से ऐसे करें लिंक, ये है पूरा प्रोसेस
Agro Haryana, New Delhi Aadhaar Link with PF Account: आज हम आपको बताने वाले हैं कि आप अपना PF खाता अपने आधार कार्ड के साथ कैसे लिंक कर सकते हैं। क्योंकि विभाग के अनुसार इसे लिंक करना बहुत जरूरी है। अगर आप लिंक नहीं करते हैं तो आपको कई योजनाओं को लाभ नहीं मिलता है। 

ये है आसान प्रोसेस-

- सबसे पहले आपको EPFO पोर्टल पर जाना है। 

- यहां पर आपको अपना UAN Number और Password डालना है।

- After Login आप मैनेज टैब पर जाकर अपनी KYC के ऑप्शन पर जाएं और क्लिक कर दें।

- वेरिफिकेशन के लिए जो दस्तावेज चाहिए उन पर क्लिक कर दें। अगर आपको वहां पर दिखता है कि आधार कार्ड की डिटेल देनी है। तो इसका मतलब होता है कि आधार कार्ड से आपका खाता लिंक नहीं है। 

आधार को ऐसे करें लिंक-

- सबसे पहले ऑफिशियल पोर्टल EPFO पर जाकर यहां अपना UAN Number और पासवर्ड देकर लॉग इन करें।

- फिर आपके नंबर पर OTP आने वाला है, वो दर्ज कर दें। वेरिफाई होने के बाद लॉगइन हो जाएगा।

- यहां पर जो जानकारी मांगी जा रही है वो भर दें। जिसके बाद आपकी Registred Email पर OTP आएगा। OTP डालने के बाद आपका आधार UAN Number से लिंक हो जाएगा। 

यहां करें पहले लिंक-

आप अपना आधार कार्ड EPF के मेंबर पोर्टल पर जाकर इसको लिंक कर सकते हैं। इसके लिए पहले EPFO साइट पर लिंक करें। जिसके बाद KYC ऑप्शन पर जाकर अपनी डिटेल डालें। 

नए पेज पर आप अपने आधार कार्ड की पूरी जानकारी डाल दें। जिसके बाद वहां आपको सब्मिट बटन पर क्लिक करना है। जिसके बाद आपका EPF खाता आधार कार्ड से लिंक हो जाएगा। 

WhatsApp Group Join Now

Around The Web

Latest News

Trending News

You May Also Like