Agro Haryana

अगले 12 घंटों में हरियाणा और पंजाब में होगी झमाझम बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

पिछले कई दिनों से प्रदेश में लगातार भयंकर गर्मी पड़ रही हैं। इस गर्मी से लोग बहुत ज्यादा परेशान हो चुके हैं। इस गर्मी में लोग अपने घरों में कैद हो चुके हैं। लेकिन मौसम विभाग ने हरियाणा और पंजाब में अगले 12 घंटो में झमाझम बारिश होने का अलर्ट जारी किया हैं। आइए जानते है नीचे खबर में मौसम का हाल-
 | 
 अगले 12 घंटों में हरियाणा और पंजाब में होगी झमाझम बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
Agro Haryana, Digital Desk- नई दिल्ली :  हरियाणा और पंजाब में मौसम में बदलाव होने वाला हैं। अगले 12 घंटों में बारिश होने का मौसस विभाग ने अलर्ट जारी किया हैं। इसी के साथ अगले 2 दिनों में मध्य अरब सागर, कर्नाटक, रायलसीमा, तटीय आंध्र प्रदेश, पश्चिम मध्य और उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी के कई इलाकों में मॅनासून आने वाला हैं।

एक चक्रवाती परिसंचरण मध्य पाकिस्तान पर बना हुआ हैं। चक्रवाती परिसंचरण बना एक और उत्तर-पश्चिम मध्य प्रदेश पर फैला हुआ हैं। पूर्वी उत्तर प्रदेश पर एक चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है और इसी के साथ गुजरात पर एक चक्रवाती परिसंचरण फैला हुआ हैं।

अगले 24 घंटे के दौरान इन राज्यों में होगी बारिश

मौसम विभाग ने बताया है कि पूर्वोत्तर भारत, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटक, सिक्किम, असम और महाराष्ट्र के कुछ इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना जताई हैं। दक्षिण मध्य प्रदेश, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, केरल, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, लक्षद्वीप, ओडिशा के कुछ हिस्सों, छत्तीसगढ़ में हल्की बारिश होगी। लेकिन पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के कुछ इलाकों में लू चलने की संभावना हैं।

इन राज्यो में चलेगी लू

आपको बता दें कि आने वासे दो दिनों में पूर्वोत्तर भारत, केरल, कर्नाटक, तेलंगाना, विदर्भ, मध्य महाराष्ट्र और आंतरिक ओडिशा में हल्की में हल्की बारिश होने वाली हैं। लेकिन उत्तर प्रदेश, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश और मध्य प्रदेश के कई स्थानों पर लू चलने वाली हैं।

WhatsApp Group Join Now

Around The Web

Latest News

Trending News

You May Also Like