Agro Haryana

Haryana Weather: हरियाणा के इन जिलों में होगी झमाझम बारिश, गर्मी से मिलेगी राहत, अलर्ट जारी

Haryana Weather: हरियाणा में एक बार फिर से मौसम का मिजाज बदलने वाला है। मौसम विभाग की जानकारी के मुताबिक हरियाणा के इन जिलों में झमाझम बारिश होने वाली है। लोगों को अब जल्द ही गर्मी से राहत मिलने वाली है। आइए नीचे खबर में जानते है मौसम का हाल- 

 | 
हरियाणा के इन जिलों में होगी झमाझम बारिश

Agro Haryana, Digital Desk- नई दिल्ली :  Haryana Weather: हरियाणा में पिछले कुछ दिनों से भयंकर गर्मी पड़ रही है। लोगों का गर्मी से जीना मुश्किल हो रहा है। जिलों में तापमान 50 डिग्री तक पहुचं गया है। 

मौसम विभाग के मुताबिक हरियाणा के इन जिलों में झमाझम बारिश होने वाली है। लोगों को गर्मी से राहत मिलने वाली है। IMD ने 9 शहरों में बारिश के येलो अलर्ट जारी कर दिया है।  

रादौर, थानेसर, पेहोवा, शाहाबाद, अंबाला, बराड़ा, जगाधरी, छछरौली, नारायणगढ़ में गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना जताई जा रही है। लोगों के लिए ये खबर राहत भरी है। इस दौरान 30 से 40KM/H की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी।

शुक्रवार को हरियाणा का सिरसा जिला सबसे ज्यादा गर्म रहने वाला है। सिरसा में अधिकतम तापमान 48.8 डिग्री सेल्सियस किया गया है। लोगों ने घरों से बाहर निकला बंद कर दिया है। केवल अपने जरुरी काम के लिए लोग घरों से बाहर निकल रहे है। 

हरियाणा के कई जिलों में लू जैसे हालात हो रहे है। चंडीगढ़ सहित हरियाणा के हिसार, रोहतक, सिरसा, अंबाला, नारनौल, पानीपत में लू का अलर्ट जारी कर दिया है। 

कुछ जिलों में अब मौसम का मिजाज बदलने वाला है। मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार हरियाणा के रादौर, थानेसर, पेहोवा, शाहाबाद, अंबाला, बराड़ा, जगाधरी, छछरौली और  नारायणगढ़ में आज झमाझम बारिश होने वाली है। 

 
WhatsApp Group Join Now

Around The Web

Latest News

Trending News

You May Also Like