Agro Haryana

Haryana Weather: हरियाणा के सिरसा जिले में हुई झमाझम बारिश, जानें कैसा रहेगा मौसम का हाल

 Haryana Weather: हरियाणा में मौसम का मिजाज बदल गया है। मौसमम विभाग की जानकारी के मुताबिक हरियाणा के जिले में लोगों को गर्मी से राहत मिली है। कुछ इलाकों में झमाझम बारिश हुई है। बारिश होने से तापमान में भी भारी गिरावट देखने को मिली है। आइए नीचे खबर में जानते है आगे कैसा रहेगा मौसम का हाल-
 | 
 सिरसा जिले में हुई झमाझम बारिश

Agro Haryana, Digital Desk- नई दिल्ली : Haryana Weather: हरियाणा में मौसम अचानक से फिर बदल गया है। पिछले कुछ दिनों से हरियाणा में तापमान लगातार बढ़ता जा रहा है। लोगों का गर्मी से बुरा हाल हो रहा है।

लोगों ने घरों से निकलना बंद कर दिया है। केवल अपने जरुरी काम के लिए ही घरों से बाहर निकल रहे है। सिरसा जिले में तापमान सबसे ज्यादा दर्ज किया जा रहा था। अधिकतम तापमान 50 डिग्री के पार पहुंच गया था।

आज सिरसा जिले में मौसम का मिजाज बदल गया है। सिरसा जिले में झमाझम बारिश हो रही है। लोगों को गर्मी से काफी राहत मिली है। तापमान में भी भारी गिरावट देखने को मिली है।

बारिश होने से ठंडी हवाएं भी चलने लग गई है। लोगों के चेहरे पर खुशी छा गई है। सिरसा जिले में हुई बारिश के बाद आसपास के जिलों में भी हल्की ठंडी हवाओं से राहत मिली है।

मौसम विभाग की जानकारी के मुताबिक कुछ दिनों तक हरियाणा के कुछ जिलों में ठंडी हवाएं चलने वाली है। तापमान भी हल्की गिरावट हो गई है। बारिश के बाद हरियाणा के अन्य जिलों में भी मौसम ने करवट ले ली है।

WhatsApp Group Join Now

Around The Web

Latest News

Trending News

You May Also Like