Agro Haryana

Gold Silver Price: सातवें आसमान पर चढ़े सोना-चांदी के दाम, जानिए 22 कैरेट का ताजा भाव

 Gold Silver Price: आज लोकसभा में चुनाव का नतीजा आया है। इसी बीच सोने और चांदी के भाव सातवें आसमान पर चढ़ गए है। लोगों के लिए फिर से परेशानी हो गई है। चलिए नीचे खबर में जानते है क्या है 22 कैरेट सोने का ताजा भाव- 
 | 
सातवें आसमान पर चढ़े सोना-चांदी के दाम
 Agro Haryana, Digital Desk- नई दिल्ली :  Gold Silver Price: भारतीय सर्राफा बाजार में सोना चांदी के दाम में उतार चढ़ाव होता रहता है। पिछले कुछ दिनों से सोने के दाम में हल्की गिरावट देखने को मिली थी। 

आज लोकसभा के चुनाव का रिजल्ट आने के बीच में सोना चांदी के दाम फिर से बढ़ गए है। सभी कैरेट सोना का भाव बढ़ाया गया है। 22 कैरेट सोने का दाम बढ़कर 72,527 रुपये हो गया है। चांदी भी 91,286 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई है। 

कैरेट     भाव (रुपए/10 ग्राम)
24     72,527
22     66,435
18      54,395

4 महानगरों और भोपाल में सोने की कीमत

महानगर 10 ग्राम 22 कैरेट 10 ग्राम 24 कैरेट
दिल्ली 66,950 73,020
मुंबई 66,800 72,870
कोलकाता 66,800 72,870
चेन्नई 67,450 73,580
भोपाल 66,850 72,920
 

सोने में आई इतनी तेजी 

कहा जा रहा है कि इस साल सोने के दाम काफी ज्यादा बढ़े है। 1 जनवरी को सोना 63,352 था। इस साल सोने का दाम 9,175 रुपए बढ़ गया है। 10 ग्राम प्रति सोना अब 72,527 रुपए तक पहुंच गया है।  

इस साल का रेट

तारीख     सोने की कीमत चांदी की कीमत
1 जनवरी 63,352 रुपए प्रति 10 ग्राम 73,395 रुपए
4 जून 72,527 रुपए प्रति 10 ग्राम 91,286 रुपए

हॉलमार्क लगा खरीदे सोना 

जानकारी के मुताबिक आपको बता दें कि सोने पर अब 6 अंकों का हॉलमार्क कोड लगा दिया गया है। ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड पर हॉलमार्क लगा हुआ सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें। जिस सोने में हॉलमार्क नहीं लगा हुआ है वह सोना अब नहीं बिकेगा।

WhatsApp Group Join Now

Around The Web

Latest News

Trending News

You May Also Like