MP में इंदौर से इच्छापुर तक बनाया जाएगा फोरलेन हाईवे, लोगों को जाम से मिलेगा छुटकारा
MP News : मध्य प्रदेश के लोगों को बहुत जल्द जाम से छुटकारा मिलने वाला है। मिली रिपोर्ट के अनुसार आपको बता दें, कि मध्य प्रदेश में इंदौर से इच्छापुर तक फोरलेन हाईवे बनाया जाएगा। ये हाईवे 203 किमी. और 4 लेन का होने वाला है। पहाड़ों के बीच में से फोरलेन हाईवे होकर गुजरने वाला है।
Agro Haryana, Digital Desk- नई दिल्ली: Madhya Pradesh News: मध्य प्रदेश के लोगों का आवागमन और भी ज्यादा आसान होने वाला है। मध्य प्रदेश के इन 2 शहरों के बीच में फोरलेन हाईवे का निर्माण किया जाएगा। जो पहाड़ों के बीच में से होकर गुजरने वाला है।
फोरलेन हाईवे को बनाने का काम शुरु कर दिया गया है। यह हाईवे इंदौर से लेकर इच्छापुर तक बनाया जा रहा है। इस हाईवे को बनाने का लक्ष्य जाम से छुटकारा पाना है। इस हाईवे के बन जाने के बाद लोगों को कई परेशानियों से राहत मिलने वाली है।
पहाड़ों से होकर गुजरेगा हाईवे
लोगों का आने-जाने में काफी परेशानी हो रही है। इसलिए ही इस हाईवे को बनाने का निर्णय लिया गया है। यह फोरलेन हाईवे सुरम्य की पहाड़ियों से होकर गुजरेगा। बहुत जल्द ही इस हाईवे का काम पूरा हो जाएगा।
इस हाईवे का काम पूरा होने के बाद लोगों को जाम से छुटकारा मिलने वाला है। इसके साथ ही इंदौर से इच्छापुर की जो 203 किलोमीटर की 2 लेन सड़क है उसको भी 4 लेन का किया जाएगा। ताकि यात्रियों को आने-जाने में किसी भी प्रकार की कोई समस्या न हो। फोरलेन करने के बाद यात्रियों को सुविधाएं भी मिलने वाली है।
जब इंदौर के रास्ते की ओर से सिमरोल से चोरल जाते है उसके बीच में नई सुरंग बनाई गई है। इस सुरंग को 2 किलोमीटर लंबी बनाई जाएगी। इसका काम भी तेजी से किया जा रहा है।
कम समय में तय होगा सफर
इंदौर से खंडवा जाने में अब 4 घंटे लगते है लेकिन इस सड़क के बन जाने के बाद आपका 1 घंटा कम हो जाएगा। आप केवल 3 घंटे में सफर तय कर सकते है। इंदौर से ओंकारेश्वर तक भी आप कम समय में जाकर आ सकते है। इसका काम भी काफी तेजी से पूरा किया जा रहा है।