diploma in agriculture : इग्नू ने एक वर्षीय का शुरु किया एग्रीकल्चर डिप्लोमा, जानिए पूरा प्रोसेस
Agro Haryana, Digital Desk- नई दिल्ली diploma in agriculture : इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय एक ऐसा विश्वविद्यालय है जिसमें हर प्राकर के कोर्स करवाएं जाते हैं। यह विश्वविद्यालय बच्चों के लिए समय-समय पर नए-नए कोर्स शुरू करता रहता हैं।
इसी के चलते अब इग्रू ने एग्रीकल्चर कॉस्ट मैनेजमेंट में डिप्लोमा शुरू करने का फैसला लिया हैं। अब इस कोर्स को जल्द ही ळुरु किया जाएगा। अब 2024-2025 शैक्षणिक सत्र से इस कोर्स में आप अपना एडमिशन करवा सकते हैं।
आवेदन प्रक्रिया हुई शुरु
अगर आप इस कोर्स को करने के बारे में सोच रहे है तो आपको बता दें कि इसमें आवेदन करने की प्रक्रिया शुरु हो गई हैं। इसी के साथ इस कोर्स में आपको भूमि का उचित उपयोग, जल प्रबंधन, कृषि लागत निर्धारण, कृषि आपूर्ति प्रबंधन और अन्य कृषि गतिविधियों के संबधिंत पढ़ाया जाएगा।
जो छात्र- छात्राएं इस कोर्स में आवेदन करना चाहते है तो आप इग्रू कीअधिकारिक वेबसाइट https://ignouadmission.samarth.edu.in/index.php/site/index पर जाकर कर सकते हैं।
ये विषय होंगे शामिल
इस कोर्स में ये विषय पशुपालन, संसाधनों का सही आवंटन, कॅास्ट मैनजमेंट, पशुपालन, जोखिम प्रबंधन से संबंधित रणनीतिक, वित्तीय नियोजन, कृषि उत्पादकता कैसे बढ़ाई जाए और सही निर्णय कैसे लिए जाएं शामिल होंगे।
इतने साल का होगा डिप्लोमा
इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय द्वारा संचालित यह डिप्लोमा एक वर्ष का होगा। आपको बता दें कि आप इस कोर्स को अंग्रेजी भाषा में कर सकते है और आपको इस कोर्स में इस भाषा के अलावा कोई अन्य भाषा का चुन नहीं सकते है। इय डिप्लोमा को आप 12वीं किसी भी स्ट्रीम से कर सकते हैं।