Agro Haryana

Delhi NCR में आएगी अब नौकरियों की बहार, 3 लाख लोगों को मिलेगा रोजगार

Delhi NCR : दिल्ली एनसीआर के लोगों के लिए बड़ी खुशखबरी है। दिल्ली एनसीआर में अब नौकरियों की बहार आने वाली है। मिली जानकारी के हिसाब से दिल्ली में 40 फैक्टियों का निर्माण किया जाएगा। 3 लाख लोगों को इसमें नौकरी दी जाएगी।   

 | 
Delhi NCR में आएगी अब नौकरियों की बहार, 3 लाख लोगों को मिलेगा रोजगार   

Agro Haryana, Digital Desk- नई दिल्ली : NCR Jobs: दिल्ली एनसीआर के लोगों की अब मौज होने वाली है। दिल्ली के इस इलाके में आने वाले समय में अब नौकरियों की बहार आने वाली है। आज के समय में बेरोजगारी चरम सीमा पर पहुंच गई है। आज के समय में हर कोई अपने लिए नौकरी ढूंढ़ रहा है। 

अब दिल्ली एनसीआर में  3 लाख लोगों के लिए नौकरियों का पिटारा खुलने वाला है। यमुना प्राधिकरण सेक्टर-29 में जो भी बकाया काम रह रहा थे जैसे सड़कें, सीवर और बिजली का काम वह पूरा कर लिया गया है। 40 कंपनियों एनसीआर के इलाके में अप्रैल महीने में शुरु हो गई है। 

इसके निर्माण का काम काफी तेजी से किया जा रहा है। अपइरल पार्क में 40 फैक्ट्री का निर्माण इसमें किया जाने वाला है। इस काम को करने की पूरी तैयारी कर ली गई है। इस काम को करने के बाद दिल्ली एनसीआर के साथ-साथ अन्य राज्यों में भी रोजगार के साधन उपलब्ध होंगे।  

यहां बन रहा है रोजगार केंद्र 

इस परियोजना के मुताबिक पार्क में रेडीमेड कपड़े बनाने की फैक्ट्रियां लगाई जाएंगी। कहा जा रहा है कि जेवर अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर सबसे बड़ा अपैरल पार्क बनाया जाएगा। अगले 2 साल बाद इस काम को पूरा किया जाएगा। 

पार्क के लिए 92 प्लाट और 65 पजेशन भी हुआ है। जल्द ही इसका नक्शा तैयार कर लिया जाएगा। बैठक में और एक जरुरी फैसला लिया गया है जिसमें कहा है कि अगले महीने ही 30 से 40 फैक्ट्रियों का निर्माण कार्य शुरु कर दिया जाएगा।     

महिलाओं की सुधरेगी अब आर्थिक स्थिति  

मिली जानकारी के हिसाब से  अपैरल पार्क के बन जाने के बाद 3 लाख लोगों को नौकरी दी जाएगी। 3 लाख में से 70 प्रतिशत आरक्षण महिलाओं को दिया जाएगा ताकि महिलाओं की आर्थिक स्थिति सुधर जाए।

WhatsApp Group Join Now

Around The Web

Latest News

Trending News

You May Also Like