Agro Haryana

यूपी के इन जिलों में बरसेंगे बादल, लोगों के खिलेंगे चेहरे, IMD ने दी जानकारी

UP News : पिछले कुछ दिनों से यूपी में गर्मी का कहर जारी है।। लेकिन अब यूपी के लोगों को अब गर्मी से राहत मिलने वाली है। मौसम विभाग की जानकारी के मुताबिक, यूपी के इन जिलों में झमाझम बारिश होने वाली है। आइए नीचे खबर में जानते है मौसम का हाल- 

 | 
यूपी के इन जिलों में बरसेंगे बादल, लोगों के खिलेंगे चेहरे, IMD ने दी जानकारी  

Agro Haryana, Digital Desk- नई दिल्ली :  यूपी के मौसम का मिजाज एक बार फिर से बदलने वाला है। कुछ जिलों में अचाचक से मौसम बदल गया है। बलिया जिले में रात को तेज हवा के साथ अचानक से बारिश आने लग गई। तेज हवा के कारण पेड़ और कई बिजली के खंभे भी गिर गए। 

सुबह होते ही मौसम का हाल वापिस से वहीं हो गया। दिन में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया। हवा के कारण उमस हो गई है। उमस में AC की भी हवा नहीं लग रही है। लोगों का गर्मी से बुरा हाल हो रहा है।  

दोपहर के वक्त फिर से बलियाा जिले में बारिश हुई। अचानक से बारिश आने के बाद लोगों और किसानों के चेहर पर खुशी छा गई। मौसम विभाग की भविष्यवाणी के मुताबिक इस साल भारी बारिश होने के आसार है। लोग बारिश के इंतजार में बैठे हुए है। ताकि जल्दी से इस गर्मी से राहत मिले। 

बारिश से खेतों में आई जान 

बारिश आ जाने के बाद किसानों के चेहरे पर भी खुशी छा गई है। किसान इस समय धान की नर्सरी तैयार कर रहे है इसी बीच में बारिश के आ जाने के बाद अब किसान सिंचाई के ही धान की नर्सरी को जुता सकते है। खाली पड़े खेतों में भी बारिश के बाद खरपतवार उगने लग गए है। जब जुताई की जाती है उसके बाद वह अपने आप खत्म हो जाते है। 

मौसम विभाग की भविष्यवाणी के मुताबिक इस बार मानसून जल्दी ही दस्तक देने वाला है। सबसे पहले मानसून अंडमान निकोबार दीप समूह पहुंच गया है। इसके बाद यह केरल के रास्ते से भारत की ओर आने वाला है। 

मानसून आने के बाद लोगों को अब जल्द ही गर्मी से राहत मिलने वाली है। लोग गर्मी से बहुत परेशान हो चुके है। उनका बाहर निकलना भी मुश्किल हो गया है। अब वह बारिश के इंतजार में बैठे हुए है। 

 
WhatsApp Group Join Now

Around The Web

Latest News

Trending News

You May Also Like