Agro Haryana

Chardham Yatra: चारधाम यात्रा करने से पहले जरुर करवा ले रजिस्ट्रेशन, वरना इन दिक्कतों का करना पड़ेगा सामना

Chardham Yatra: अगर आप भी इस गर्मी की छुट्टियों में चार धाम की यात्रा करने के बारे में सोच रहे है तो हम आपको बता दें कि चारधाम की यात्रा करने से पहले रजिस्ट्रेशन करवाना जरुरी है। वरना आपको काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है।  
 | 
Chardham Yatra: चारधाम यात्रा करने से पहले जरुर करवा ले रजिस्ट्रेशन, वरना इन दिक्कतों का करना पड़ेगा सामना  

Agro Haryana, Digital Desk- नई दिल्ली : Chardham Yatra: चार धाम की यात्रा करने वालों के लिए जरुरी खबर है। जिन यात्रियों ने चारधाम की यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन नहीं करवाया है सरकार उन लोगों को चैक प्वॉइंट से ही वापस भेज रही है। 

अगर आपके भी चारधाम यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन नहीं करवाया है उन यात्रियों का काफी दिक्कते हो सकती है। आप अगर किसी भी परेशानी का सामना नहीं करना चाहते है तो वेबसाइट पर जाकर चारधाम का रजिस्ट्रेशन करवा ले। 

ऐसे करें चारधाम यात्रा का रजिस्ट्रेशन

सबसे पहले चारधाम यात्रा रजिस्ट्रेशन के लिए इस वेबसाइट पर जाएं registrationandtouristcare.uk.gov.in

जिसके बाद आपको एक लॉगिन पेज खुलकर सामने आएगा उसका क्लिक करें। 

उसके बाद आपको उसमें दी गई जानकारी को भरें। 

जानकारी भरने के बाद आपके मोबाइल पर एक ओटीपी आएगा, उसके बाद आपका रजिस्ट्रेशन हो जाएगा।  

रजिस्ट्रेशन पूरा होने के बाद आपको पास एक नया पेज खुलेगा, जिसमें आपको रजिस्ट्रेशन की सारी जानकारी मिलेगी। जैसे-

तारीख

लोगों की कुल संख्या

तीर्थ स्थल

ये प्रोसेस पूरा होने के बाद आप अपने रजिस्ट्रेशन कार्ड को डाउनलोड कर सकते है। 

इसके बाद आपको हम एक और तरीके के बारे में बताने जा रहे है जिसे भी आप रजिस्ट्रेशन कर सकते है। 

इस नए तरीके से रजिस्ट्रेशन करने के लिए आपको एक टोल फ्री नंबर (0135-1364)  दिया जाएगा। उस नंबर पर कॉल करके आप अपना रजिस्ट्रेशन कर सकते है।  

touristcarerttarakhand फोन की एप के जरिए भी आप अपना रजिस्ट्रेशन करवा सकते है। 

चारधाम यात्रा करने वालो की संख्या बढ़ती जा रही है। अब तक चार धामों की रजिस्ट्रेशन तय कर दी गई है। श्रद्धालुओं के प्रतिदिन रजिस्ट्रेशन की संख्या निर्धारित की गई है। चलिए देखते है- 

18 हजार केदारनाथ यात्रा 

20 हजार बद्रीनाथ 

11 हजार गंगोत्री 

9 हजार यमुनोत्री धाम 

 
WhatsApp Group Join Now

Around The Web

Latest News

Trending News

You May Also Like