Agro Haryana

Aaj ka Mousam: अगले कुछ ही घंटों में इन 8 राज्यों में होगी तगड़ी बारिश, IMD ने जारी किया अलर्ट

देश में गर्मी के कारण लोगों को जीना मुश्किल हो रखा है। लेकिन अब मौसम विभाग ने एक राहत वाली खबर दी है। जिसमें बताया है कि कई राज्यों में आज से बारिश होने वाली है। जिससे लोगों को गर्मी से निजात मिलने वाली है। 
 | 
Aaj ka Mousam: अगले कुछ ही घंटों में इन 8 राज्यों में होगी तगड़ी बारिश, IMD ने जारी किया अलर्ट
Agro Haryana, New Delhi इस समय अगर देखें तो बांग्लादेश में उपर से बन रहा चक्रवाती तूफान अब उत्तर-पूर्व दिशा में आगे बढ़ने लगा है। मौसम विभाग ने बताया है कि ये चक्रवात असम से करीब 170 किमी पश्चिम-दक्षिण में, मोंगला के 260 किमी उत्तर-पूर्व, बांग्लादेश से 60 किमी पश्चिम दक्षिण और ढ़ाका से 100 किमी उत्तर-पूर्व में बन रहा है। 

मौसम विभाग ने जानकारी देते हुए बताया है कि 28 मई को ये चक्रवात उत्तर पूर्व दिशा में आगे बढ़ने वाला है। जैसे ही दूरी तय करेगा वैसे ही ये कमजोर होता जाएगा। जिससे यूपी में हवा चलने वाली है। वहीं राजस्थान में भी चक्रवाती हवाएं चलने का पूरा अंदेशा है।                 

अगर हम देखें तो बीते 24 घंटे में कई राज्यों में मौसम बदला है। इस दौरान बीती रात को गंगीय पश्चिम बंगाल, मिजोरम, त्रिपुरा, असम, लक्षद्वीप, मणिपुर और केरल में मध्यम बारिश भी हुई है। 

हरियाणा, पंजाब और दिल्ली का ये हाल-

अगर देखें तो राजस्थान के कुछ हिस्सों, पंजाब, हरियाणा और नई दिल्ली के कुछ इलाकों में तगड़ी लू चलने की स्थिति बनने वाली है। वहीं हरियाणा का सबसे गर्म जिला सिरसा में आज तापमान काफी कम हुआ है। जिस कारण से लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिली है। 

इन राज्यों में होगी फुल बारिश-

मौसम विभाग ने बताया है कि अगले 24 घंटों में पूर्वोत्तर भारत समेत लक्षद्वीप, केरल के साथ साथ अंडमान और निकोबार द्वीप में भारी बारिश होने की संभावना है। इस समय बिहार में भी लोगों को काफी राहत मिली है और आज बारिश होने की संभावना है। 

WhatsApp Group Join Now

Around The Web

Latest News

Trending News

You May Also Like