Rajasthan New City: राजस्थान में यहाँ बसाया जाएगा नया शहर, ये 80 गाँव होंगे शामिल
Rajasthan New City: राजस्थान के करीब 80 गांवों को मिलाकर जयपुर शहर में एक नई नगर निगम गठित की जाएगी। प्रदेश सरकार जयपुर हेरिटेज और जयपुर ग्रेटर नगर निगम को एक करने की तैयारी में है।
Agro Haryana News, Rajasthan New City: राजस्थान में 2 नगर निगम को अब एक में शामिल कर दिया जाएगा। प्रदेश सरकार जयपुर हेरिटेज और जयपुर ग्रेटर नगर निगम को एक करने की तैयारी में है। जिसके बाद 80 गांवों को शामिल करके नया शहर बसाया जाएगा।
करीब 30 साल के बाद फिर से जयपुर नगर निगम की सीमा का विस्तार होगा। राज्य सरकार जयपुर, सांगानेर और आमेर उपखंड क्षेत्र के 80 गांवों को नगर निगम में शामिल करेगी। इसके लिए जयपुर जिला प्रशासन ने काम शुरू कर दिया है।
जिला प्रशासन प्रस्ताव तैयार करके राज्य सरकार को भेजेगा। इसके लिए मई-जून 2025 की डेडलाइन तय हुई है। सरकार के पास प्रस्ताव पहुँचने के बाद आपत्ति और सुझाव मांगे जाएंगे।
सरकार ने तैयार की सब कमेटी
जयपुर, कोटा और जोधपुर में दो-दो निगम को एक करने की तैयारी को लेकर सरकार की तरफ से एक कैबिनेट सब कमेटी बनाई है, जो शहरों में निकायों के नवीनीकरण पर विचार-विमर्श कर रही है। प्रदेश सरकार के यूडीएच मंत्री झाबर सिंह खर्रा ने हाल ही में मीडिया से बातचीत में कहा था कि सरकार ने वार्डों के परिसीमन की तैयारी शुरू कर दी है। निकाय सीमाओं का परिसीमन और पुनर्गठन होने के बाद वार्डों का पुनर्गठन होगा।
80 गाँव होंगे नगर निगम में शामिल
नगर निगम की सीमा में विस्तार को दौरान जयपुर, सांगानेर और आमेर उपखंड की 27 ग्राम पंचायतों के कुल 80 राजस्व गांव को शामिल करने का प्रस्ताव तैयार किया गया है। सांगानेर उपखंड के 46 गांव, जयपुर उपखंड के 26 और आमेर के 8 गांव को नए नगर निगम शहरी क्षेत्र में शामिल किया जाएगा।
सांगानेर उपखण्ड के ये 46 गांव नगर निगम में शामिल होंगे
सांगानेर उपखण्ड के 46 गांव नगर निगम में शामिल होंगे। मुहाना, मदाउ, बाढ़ मोहनपुरा, जगतश्रवणपुरा, मोहनपुरा, जगन्नाथपुरा, महासिंहपुरा उर्फ केश्यावाला, रातल्या, मनोहरीवालाल, विधानी, मथुरावाला, रामचंदपुरा, सालिग्रामपुरा, श्रीकिशनपुरा, विमलपुरा, जयचंदपुरा, दांतली, चतरपुरा, सीस्यावास, गोनेर, बीलवाकलां, लक्ष्मीपुरा, प्रहलादपुरा, श्रीराम की नांगल, लक्ष्मीपुरा उर्फ नाटनीवाला, आशवाला, बाश्योपुर, जयसिंहपुरा, बास बीलवा, सुखदेवपुरा उर्फ नोहरा, खेड़ी गोकुलपुरा, बक्सावाला, ग्वार ब्राह्मणान, श्योसिंहपुरा उर्फ कल्लवाला, जयसिंहपुरा, चकहरवंशपुरा, हरवंशपुरा, नरोत्तमपुरा, बड़ी का बास, सुसर, मुरलीपुरा (मिश्रा का बाढ़), रामपुरा उर्फ कंवरपुरा, सुखदेवपुरा उर्फ नाटानीवाला सिरोली, चक सालिग्रामपुरा, जयसिंहपुरा, बास जिरोता को जयपुर नगर निगम में शामिल करने का फैसला लिया गया है।
जयपुर उपखण्ड के ये 26 गांव शामिल होंगे
जयपुर उपखण्ड के 26 गांव नए शहर में शामिल होंगे। सरना डूंगर, लालचंदपुरा, बावड़ी, हाथोज, बीड़ हाथोज, नारी का बास, पीथावास, मांचवा, पिंडोलाई, सब रामपुरा, निमेड़ा, बिचपड़ी, जय भवानीपुरा, जयचंदपुरा, निवा, बोयता वाला, नट लालपुरा, मंशारामपुरा, विजयपुरा, सुमेल, रूपा की नांगल, मालपुरा डूंगर, मालपुर चौर बल्लपुरा, बिरमलपुरा, मुकुंदपुरा, बगराना गांवों को नगर निगम जयपुर में शामिल करने का फैसला लिया गया है।
आमेर उपखंड के 8 गांव होंगे शामिल
आमेर उपखंड के 8 गांव नवगठित नगर निगम में शामिल होंगे। आकेड़ा डूंगर, जैसल्या, मयला बाग, अखेपुरा, लक्ष्मीनारायणपुरा, शिस्यावास, बडागांव, जरख्या, किशनपुरा (लालवास) आदि गाँव नई नगर निगम क्षेत्र में शामिल किए जाने की योजना है।
कांग्रेस सरकार में बनाए गए थे 2 नगर निगम
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि वर्ष 2019 में पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के कार्यकाल में जयपुर नगर निगम को दो हिस्सों में बांट गया था। नगर निगम ग्रेटर और नगर निगम हेरिटेज बना दिए थे। नगर निगम ग्रेटर में वार्डों की संख्या 150 और हेरिटज में 100 कर दी थी। इनमें कुल 250 वार्ड बनाए गए थे।