
समय के साथ लोगों की मांगें बदलती रहती हैं। ऐसा ही कुछ मिट्टी के बर्तनों के साथ देखने को मिल रहा है। प्राचीन समय में मिट्टी के बर्तन और मिट्टी से बनी अन्य चीजें खूब इस्तेमाल की जाती थीं, लेकिन प्लास्टिक के आने के बाद से मिट्टी के बर्तनों का कारोबार ठप हो गया। लेकिन प्लास्टिक आदि से बने बर्तन और अन्य चीजें लोगों की मांग को पूरा नहीं कर पातीं क्योंकि इनके इस्तेमाल से पर्यावरण प्रदूषित हो रहा है।
बिजनेस को शुरू करने में लगेगा इतना पैसा
अब आपके मन में यह सवाल उठ रहा होगा कि मिट्टी के बर्तन बनाने के व्यवसाय में लागत कितनी आएगी। आप मिट्टी के बर्तनों का व्यवसाय छोटे स्तर पर भी शुरू कर सकते हैं। आप मात्र 20,000 रुपये की लागत से छोटे पैमाने पर मिट्टी के बर्तनों का व्यवसाय शुरू कर सकते हैं।
इस तरह बर्तन करें तैयार
अगर आप चाहते हैं कि आपका बिजनेस बड़ा हो तो आपको बड़ा निवेश करना होगा।
मिट्टी के बर्तनों को आकार देने के बाद उसे सुखाना पड़ता है ताकि उसे भट्टी में ठीक से पकाया जा सके। बर्तन बनाने के बाद उसे कुछ दिनों तक अच्छी तरह सूखने दें, उसके बाद ही उसे भट्ठी की आग पर चढ़ाना चाहिए, इससे बर्तन का आकार बिगड़ने की संभावना नहीं रहती और वह अच्छे और मजबूती से तैयार हो जाता है।