
Agro Haryana News: (Ritirement) ड्यूटी से जी चुराने वाले कर्मचारियों को लेकर सरकार द्वारा बड़ा फैसला लिया गया है। जिसके चलते अब कामचोर कर्मचारियों को सरकार द्वारा रिटायरमेंट का रास्ता दिखाया जाएगा। सरकार द्वारा काम न करने वाले कर्मचारियो की पहचान करके अलग से एक सूची बनाई जाएगी। जिसके बाद कामचोर कर्मचारियों की पहचान करके सेवानिवृति के लिए नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
जानकारी के लिए उत्तराखंड के सीएम आवास में कामचोर कर्मचारियों को लेकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार ने अधिकारियों संग एक बैठक की। जिसमें अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि ऐसे कर्मचारियों को चिह्नित कर उनकी सूची तैयार जो अपनी ड्यूटी से जी चुराते है। सूची तैयार होने के बाद उन्हें चिह्नित कर अनिवार्य सेवानिवृति के लिए नियमानुसार कार्रवाई करें।
कर्मचारियों में मची खलबली
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार सीएम पुष्कर सिंह धामी विभिन्न् माध्यमों से जानकारी मिली कि काफी संख्या में कर्मचारी अपने दायित्वों का पालन सही ढंग से नहीं कर रहे हैं। इससे सरकारी काम काज भी प्रभावित हो रहा है। जिसके बाद सीएम द्वारा शुक्रवार को अधिकारियों संग बैठक की गई। जिसमें अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि ऐसे कर्मचारियों को चिह्नित कर उनकी सूची तैयार जो अपनी ड्यूटी से जी चुराते है।
सूची तैयार होने के बाद उन्हें चिह्नित कर अनिवार्य सेवानिवृति के लिए नियमानुसार कार्रवाई करने के आदेश दिए गए है। सीएम के आदेश के बाद कर्मचारी में हडकंप मचा गया है। बैठक में सचिव गृह शैलेश बगोली, डीजीपी दीपम सेठ, सचिव एवं गढ़वाल कमिश्नर सहित काफी बड़े अधिकारी मौजूद रहे। बताया जा रहा है कि इसी माह से विभागों के स्तर से कामचोर कर्मचारियों की लिस्ट तैयारी होने लगेगी।
जानिए लिस्ट में किन कर्मचारियों के नाम
भूमि पर कब्जा करने वालों पर भी होगा एक्शन
शुक्रवार को अधिकारियों संग हुई बैठक में सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कामचोर कर्मचारियों के अलावा भूमि पर कब्जा करने वालों को लेकर भी सख्त आदेश दिए है। आदेश देते हुए सीएम ने कहा कि प्रदेश भर में सरकारी भूमि और कई मामलों में लोगों की व्यक्तिगत भूमि पर कब्जा करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाए। निर्देशों के चलते भूमि पर कब्जा करने की शिकायत मिलती है पुलिस द्वारा तत्काल एक्शन लिया जाएगा। भूमि पर कब्जा करने वालों की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस द्वारा एक खास अभियान चलाया जाएगा।
मिलावट करने वालों पर होगा एक्शन
कामचोर कर्मचारियों और भूमि पर कब्जा करने वालों को लेकर सीएम ने सख्त आदेश दिए है। ऐसे में सीएम की अधिकारियों संग हुई बैठक में
मिलावट करने वालों पर लगाम लगाने के निर्देश दिए गए है। सीएम की ओर से त्योहारी सीजन देखते हुए खाद्य पदार्थों में मिलावटखोरी को रोकने के लिए पूरे प्रदेश में अभियान चलाने के आदेश दिए गए है। सीएम ने कहा कि एनडीपीएस एक्ट के तहत अपधारियों की सूची तैयार की जाए ओर नशे का काम करने पर सख्त कारवाई की जाए।