Bad Cibil Score: इन 5 तरीकों से फटाफट सुधर जाएगा खराब सिविल स्कोर, क्रेडिट स्कोर में आएगा उछाल

Agro Haryana News: (Cibil Score Tips) दुल्हे ने शादी के लिए एंट्री की। सामने दुल्हन वरमाला लिए खड़ी थी और रिश्तेदार दोस्त डीजे पर नाच रहे थे। तभी किसी ने दुल्हे का सिविल स्कोर चेक कर लिया। सिविल स्कोर खराब मिलने के बाद दुल्हन ने शादी करने से मना कर दिया। जी हां आपने सही चुना।
हॉल में ही ऐसा मामला महाराष्ट्र के मुरटीजापुर से आया है। जहां खराब सिविल स्कोर की वजह से दुल्हन ने शादी करने से मना कर दिया है। ऐसे में अगर आपका भी सिविल स्कोर खराब है तो आपको समय रहते इसमें सुधार कर लेना चाहिए ताकि भविष्य में आपके साथ ऐसा न हो। आइए जानते है किन तरीकों से सुधार सकते है खराब सिविल स्कोर
अच्छे सिविल स्कोर से कम ब्याज पर मिलता है लोन
अगर आपका सिविल स्कोर सही है तो आपको कोई भी बैंक कम शर्त और कम ब्याज दर पर लोन दे देगा। वहीं अगर आपका सिविल स्कोर खराब है तो आपको लोन लेने के लिए कठिनाईयों का सामना करना पड़ सकता है। खराब सिविल स्कोर में अगर आपको लोन मिल भी जाएगा तो आपको ज्यादा ब्याज दर का सामना करना पड़ेगा।
क्या होता है सिविल स्कोर? (What is CIBIL Score)
जानकारी के लिए बता दें कि सिविल स्कोर एक एक 3 अंकों की रेटिंग होती है, जो 300 से 900 के बीच होती है. जिसके तहत 750 या इससे ज्यादा का CIBIL स्कोर अच्छा माना जाता है। सिविल स्कोर का स्कोर अच्छा होने पर हमें आसानी से लोन मिल सकता है और खराब सिविल स्कोर होने पर एक तरफ जहां हमें आसानी से लोन नहीं मिलेगा और अगर मिलेगा तो हमें ज्यादा ब्याज दर चुकानी होगी।
CIBIL स्कोर खराब होने की वजह (Reasons for Low CIBIL Score)
अगर आपका CIBIL स्कोर कम है, तो इसका असर आपके फाइनेंशियल फैसलों पर पड़ सकता है. आइए जानते हैं इसके मुख्य कारण:
इन कारणों से खराब होता है सिविल स्कोर?
1. बहुत ज्यादा लोन लेने का असर ग्राहक के सिविल स्कोर पर होता है। अगर आप अपनी इनकम के मुकाबले ज्यादा लोन लेते है तो बैंक आपको रिस्की की क्षेणी में समझ लेता है।
2. क्रेडिट कार्ड हमारी सुविधा के लिए होता है लेकिन कुछ ग्राहक क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल ओवरयूज तरीके से करते है। जिसका असर उनके सिविल स्कोर पर होता है। अगर आप हर महीने क्रेडिट कार्ड की लिमिट के करीब खर्च कर रहे हैं, तो स्कोर खराब हो सकता है.
3. ग्राहक द्वारा बार बार लोन के लिए अप्लाई करना भी सिविल स्कोर पर असर डालता है। बार बार लोन के लिए अप्लाई करने पर बैंक को लगता है कि आपको पैसों की ज्यादा जरूरत है। ऐसे में आपके सिविल स्कोर में गिरावट आना लाजमी है।
4. लोन न लेने वालों का भी सिविल स्कोर खराब हो जाता है। जानकारी के लिए बता दें कि अगर आपने पहले कभी लोन या क्रेडिट कार्ड नहीं लिया है, तो बैंक को आपके फाइनेंशियल बिहेवियर के बारे में कुछ पता नहीं होता, जिससे स्कोर कम हो सकता है.
कैसे सुधारे खराब सिविल स्कोर?
अगर आपका सिविल स्कोर खराब है तो आप कुछ तरीकों को इस्तेमाल करके इसें सुधार सकते है।आइए जानते है कैसे सुधारता है खराब सिविल स्कोर
1. समय पर लोन न भरने से हमारा सिविल स्कोर खराब होता है। ऐसे में हमें अपनी ईएमआई और लोन का भुगतान समय रहते करना चाहिए। हमें भूलकर भी क्रेडिट कार्ड के बिल को डिफॉल्ट नहीं करना चाहिए।
2. कई बार ज्यादा लोन लेना भी हमारे सिविल स्कोर को खराब कर देता है। ऐसे में अगर आपके पहले से बहुत सारे लोन चल रहे है तो नया लोन लेने से आपको बचना चाहिए। सिविल स्कोर को सही करने के लिए ग्राहक को क्रेडिट लिमिट का 30 प्रतिशत से ज्यादा प्रयोग नहीं करना चाहिए।
3. पुराना क्रेडिट बंद करना हमारे सिविल स्कोर पर सीधा असर डालता है। ऐसे में हमें कभी अपने पुराने क्रेडिट कार्ड को बंद नहीं करना चाहिए। ऐसा करने से आपकी क्रेडिट हिस्ट्री प्रभावित हो सकती है।
4. बार बार लोन लेना भी हमारे सिविल स्कोर पर असर डालता है। जानकारी के लिए बता दें कि हम जितनी बार ही लोन लेंगे हमारा सिविल स्कोर चेक किया जाएगा। जिससे हमारे सिविल स्कोर में गिरावट आना लाजमी है।
5. आपको समय समय पर अपनी सिविल रिपोर्ट को चैक करना चाहिए। आपकी रिपोर्ट में अगर कोई गलत एंट्री मिलती है तो उसे समय रहते हटा देना चाहिए।