अब दिल्ली दूर नहीं: राजस्थान के इस जिले से जयपुर-दिल्ली के लिए चलेगी नई ट्रेन, मांग हुई पूरी

Agro Haryana, New Train Route: प्रदेश के जालोर जिले वासियों के लिए अच्छी खबर सामने आई है। जिले के हक के प्रोजेक्ट जो लंबे समय से अटके हुए थे उनके पूरे होने की आस जालोरवासियों को दिख रही है। होली के पर्व पर जनता की मांग व जनप्रतिनिधियों के प्रयास अब जाकर कारगर होते दिख रहे है। ये सभी प्रोजेक्ट लंबे अरसे से अटके हुए थे इनमें प्रमुख रूप से दिल्ली-जयपुर से जालोर के बीच सीधी रेल सेवा प्रोजेक्ट भी था।
होली के मौके पर इस तरह की खुशखबरी मिलने से जिले वासी खुश नजर आ रहे है। लंबे इंतजार के बाद जालोर से दिल्ली-जयपुर की ओर नई रेल सेवा जालोर जिले वासियों के लिए वरदान साबित होगी।
जयपुर-दिल्ली से जालोर के बीच चलेगी नई ट्रेन
14 अक्टूबर 2014 को समदड़ी-भीलड़ी रेल खंड के ब्रॉडगेज होने के बाद इस मार्ग पर विकास की गति तेज हो गई है। लंबे समय से स्थानीय लोग जयपुर और दिल्ली के लिए सीधी रेल सेवा की मांग कर रहे थे, जो अब पूरी होने जा रही है। जल्द ही इस रूट पर रोजाना ट्रेनें संचालित होंगी।
दूसरी ओर, गुजरात और महाराष्ट्र के प्रवासियों के लिए भी नियमित ट्रेन सेवाएं शुरू हो चुकी हैं। यह सुविधा जनप्रतिनिधियों के सतत प्रयासों का परिणाम है, जिससे क्षेत्रवासियों में खुशी की लहर है। होली के मौके पर यह सौगात उनके लिए किसी उपहार से कम नहीं है।