ट्रेंडिंग

Rajasthan News: 75 करोड़ की लागत से राजस्थान के इस शहर में बनेगा नया फ्लाईओवर, जाम से मिलेगी निजात

Agro Haryana, Rajasthan News: बजट चर्चा पर जवाब देते वित्त मंत्री दिया कुमारी ने ओर बड़ी  व अहम घोषनाए की है। चर्चा के बाद, बजट में कई जिलों को सौगाते मिली है। इसी बीच कोटा शहर को जाम से राहत दिलाने के उद्देश्य से ग्रामीण अंचलो से कोटा शहर को जोड़ने वाले रायपुरा चौराहे पर 75 करोड़ रुपए की लागत से एक नया फ्लाईओवर बनाने की घोषणा की है।

साथ ही,  कोटा में पशु विज्ञान महाविद्यालय खुलेगा। श्रीमथुराधीश कॉरिडोर बनाने की भी घोषणा की गई है। 

यहाँ लगता था जाम

रायपुरा चौराहे पर जबर्दस्त जाम एक बड़ी समस्या बन गई थी। इस चौराहे पर चारों तरफ से वाहनों का भारी दबाव था। भामाशाहमंडी में जाने वाले ट्रैक्टर-ट्रॉली भी इसी मार्ग से गुजरते हैं। साथ ही, कैथून, सांगोद समेत ग्रामीण क्षेत्र से आने वाले लोगों का भी यही रूट है। इसके चलते लम्बे समय से फ्लाईओवर की मांग उठ रही थी।

लाडपुरा विधायक कल्पना देवी ने मुख्यमंत्री के साथ हुई बैठक में भी यह मांग रखी थी। यह फ्लाईओवर KDA की ओर से बनाया जाएगा। इसका सर्वे हो चुका है। डीसीएम से देवली अरब रोड की ओर से फ्लाईओवर बनाया जाना प्रस्तावित है।

ये हैं कोटा के लिए बड़ी घोषणाएं

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button