ट्रेंडिंग

500 Rs Note: 2 हजार के बाद 500 का नोट बना सिरदर्द, आरबीआई की बढ़ी टेंशन

 

2 हजार के बाद 500 रुपए के नोट बना सिरदर्द

जानकारी के लिए बता दें कि आरबीआई द्वारा 19 मई 2023 को 2000 का नोट बंद कर दिया गया। जिसके बाद नोटो को बदलने के लिए आरबीआई द्वारा पूरा समय दिया गया। भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा लोगों को बैंक में 2 हजार का नोट बदलने के लिए पूरे 4 महीने का समय दिया गया। दो हजार के नोट बंद होने के बाद अब 500 रुपए का नोट आरबीआई और उपभोक्ताओं दोनों के लिए सिरदर्द बन गया है। आरबीआई द्वारा जारी एनुअल रिपोर्ट में 500 रुपए के नोट को लेकर चौकानें वाले आंकड़े सामने आए है। 

 

मार्केट में मौजूद है 500 रुपए के नकली नोट

दो हजार के बाद 500 रुपए का नोट आरबीआई के लिए सिरदर्द बना हुआ है। हॉल में भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा जारी एनुअल रिपोर्ट के अनुसार वित्त वर्ष 2023 में 500 रुपये के करीअ 91 हजार 110 नकली नोट पकड़े गए हैं। यानी अगर यह पकड़ में नहीं आते और सर्कुलेट हो जाते तो 45755000 रुपये बाजार में नकली फैल जाते, जिससे लोगों को चुना लगता। हालांकि लगातार नकली नोट के मामले बढ़ते जा रहे हैं। जोकि आरबीआई की टेंशन बढ़ा रहे है। 

असली नोट की ये है पहचान

मार्केट में फैले 500 रुपए के नकली नोट को लेकर आरबीआई द्वारा उपभोक्ताओं को नोट की जांच करने के लिए कुछ तरीके बताए गए है। जिनके अनुसार 500 रुपये के ऑरिजिनल नोट के बीच में महात्मा गांधी की फोटो छपी है और देवनागरी में 500 लिखा है। आरबीआई के अनुसार 500 रुपये के असली नोट में आपको रंगीन सुरक्षा धागा लगा मिलेगा, जो नोट को झुकाकर देखने पर हरे रंग से नीला रंग का हो जाता है। भारतीय रिजर्व बैंक के अनुसार 500 रूपए के असली नोट पर 500 काइलेक्ट्रोटाइप वाटरमार्क लगा मिल जाएगा। इस नोट में भी आपको दाईं तरफ अशोक स्तम्भ का चिन्ह दिखाई देगा। इस नोट में नेत्रहीन व्यक्तियों के लिए महात्मा गांधी के चित्र और अशोक चिन्ह की उभरी हुई बनी है।

Rajasthan Employees: राजस्थान के इन कर्मचारियों के वेतन में होगी वृद्धि, ग्रैजुएटी का भी मिलेगा लाभ

नकली नोट की ये है पहचान

उपभोक्ताओं को नकली नोट की पहचान करने के लिए भी आरबीआई द्वारा कुछ तरीकों का जिक्र किया गया है। जिनके अनुसार असली नोटों में एक विशिष्ट बनावट और स्पर्श होता है, जो नकली नोटों में अक्सर नहीं होता।असली नोटों में रंग और प्रिंटिंग की गुणवत्ता बहुत अच्छी होती है, जबकि नकली नोटों में अक्सर रंग फीके और प्रिंटिंग धुंधली होती है।असली नोटों में एक सुरक्षा धागा होता है जो नोट को तोड़ने पर दिखाई देता है। नकली नोटों में यह धागा अक्सर नहीं होता। असली नोटों में एक वाटरमार्क अक्सर नहीं होता।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button