
Agro Haryana,Rajasthan Employees: भजनलाल सरकार की ओर से इस बार होली पर प्रदेश के कर्मचारियों को बड़ी खुशखबरी दी गई है। जिससे प्रदेश के 70 हजार सरकार कर्मचारियों को फायदा होगा। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार कर्मचारी अपनी इस मांग को लेकर पिछले 35 साल से इंतजार कर रहे थे। जिसको अब सरकार की ओर से हरी झंडी दे दी गई है।
35 साल से कर्मचारियों को था इंतजार
जानकारी के लिए बता दें कि बुधवार को विधानसभा में सीएम भजनलाल शर्मा ने कर्मचारियेां के हित में घोषणा करते हुए कहा कि राज्य में मंत्रालयिक कर्मचारी निदेशालय की स्थापना की घोषणा की। गौरतलब है कि 35 साल (1990) से इसकी मांग की जा रही थी। इसमें सभी विभागों के मंत्रालयिक कर्मचारी शामिल होंगे। राज्य सरकार के इस फैसले के बाद कर्मचारियों के चेहरे पर खुशी साफ देखी जा सकती है।
कर्मचारियों की पूरानी मांग को हरी झंडी
मीडिया को जानकारी देते हुए अखिल राजस्थान राज्य कर्मचारी संयुक्त महासंघ (एकीकृत) के प्रदेश अध्यक्ष गजेंद्र सिंह शेखावत ने बताया कि कर्मचारी वर्ग लंबे समय से निदेशालय की स्थापना की मांग कर रहे है। 35 साल के इंतजार के बाद सरकार द्वारा इसे हरी झंडी दे दी गई है। जिससे कर्मचारी वर्ग में खुशी की लहर है।
उन्होंने बताया कि मंत्रालयिक कर्मचारी अब इस प्लेटफॉर्म से बात सरकार तक पहुंचा सकेंगे। राजस्थान राज्य कर्मचारी संघ के प्रदेश महामंत्री देवेंद्र सिंह नरूका ने कहा कि मंत्रालयिक कर्मचारियों की बात अधिकृत रूप से सरकार को भेजी जा सकेगी।
जानिए निेदेशालय का क्या है महत्प
भजनलाल सरकार द्वारा कर्मचारियों की निदेशलाय की मांग को हरी झंडी दे दी गई है। जिससे कर्मचारी वर्ग में खुशी की लहर है। जानकारी के लिए बता दें कि कर्मचारियों संगठन अपनी मांगों को लेकर सरकार के पास डिमांड लेकर जाते है। जिन्हें सरकार द्वारा गंभीरता से नहीं लिया जाता है।
जबकि जबकि अन्य विभागों के निदेशालय बने हुए हैं। वहां कर्मचारी संघों की मांगों को समाहित कर निदेशालय रिपोर्ट पेश करता है। यह रिपोर्ट अधिकारी बनाते हैं, इसलिए अधिकृत होती है और सरकार के लिए फैसला लेना आसान होता है। इसीलिए कर्मचारी संगठन वर्षों से निदेशालय की मांग कर रहे थे।