बिग ब्रेकिंग

women Property Rights: बहू का ससुर की प्रोपर्टी में कितना होता है हक, जानिए अपना अधिकार

Agro Haryana News: (women Property Rights) भारत में आए दिन प्रोपर्टी के बंटवारे को लेकर नया विवाद देखने को मिलता है। इन विवादों को सुलझाने के लिए सरकार द्वारा कुछ नियम और कानून बनाए गए है। जिनमें समय समय पर बदलाव किया जाता है। संपत्ति संबंधी  (indian property law) कानूनों को लेकर लोगों में जानकारी का अभाव होता है। अक्सर इससे जुड़ी उलझनों और जानकारी की कमी के चलते संपत्ति संबंधी विवाद भी होते हैं। जानकारी के अभाव में लोग अपना हक लेने में सक्षम नही हो पाते है। ऐसे में आइए जानते है आखिर ससुर की प्रोपर्टी में बहू का कितना हक होता है?

संपत्ति बंटवारे  महिला का क्या है अधिकार?

भारतीय संविधान में महिलाओं की सुरक्षा (womwn property rule) को लेकर कई कानून बनाए गए है। जिसके तहत महिला को पति के साथ घर में रहने का अधिकार मिलता है। जानकारी के लिए बता दें कि संविधान के तहत महिला को मिलने वाला यह अधिकार गुजार भत्ते और मानसिक शारीरिक हिंसा से बचाव के अधिकार के अलावा है। अक्सर देखा जाता है कि पति की संपत्ति (women property law) में पत्नी के अधिकारों से संबंधित मुद्दा विवाद का कारण बनता है। 

 

खुद की संपत्ति पर बहू को मिलता है पूरा अधिकार

भारतीय संविधान में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर बनाए गए नियमों के अनुसार अगर किसी महिला के पास खुद की संपत्ति है तो वह शादी के बाद भी उस संपत्ति पर अपना पूरा अधिकार जमा सकती है। संविधान के नियमों के अनुसार यह बात साफ है व्यक्ति की खुद से अर्जित (Women self Property) संपत्ति चाहे जमीन हो, मकान हो, पैसे हों, गहने हों या कुछ अन्य इस पर पूरी तरह से सिर्फ और सिर्फ उसी व्यक्ति का अधिकार है जिसने संपत्ति अर्जित की है।

 

ससुराल की संपत्ति पर बहू का कितना अधिकार?

संविधान के नियमों के अनुसार देश में बहु का अपने सास-ससुर की संपत्ति (Women right in inlaws Property) पर सामान्य परिस्थितियों में कोई अधिकार नहीं मिलता है। नियमों के अनुसार अपने सास ससुर के जीने या मरने के बाद भी बहू उनकी संपत्ति पर किसी प्रकार का दावा नहीं कर सकती है। संविधान के नियमों के अनुसार इस संपत्ति पर पूरा हक बहू के पति का होता है। 

ऐसे में यह  यह जरूरी है कि सास-ससुर नें संपत्ति संबंधी वसीयत बनाकर उसे किसी और को ना दिया हो। यहां तक कि बेटा भी माता-पिता के घर में तभी तक रह सकता है, जब तक कि माता-पिता की अनुमति हो। वह इसमें रहने के लिए कानूनी अधिकार का इस्तेमाल नहीं कर सकता है।

उम्मीद है आपको ससुराल पक्ष की संपत्ति पर बहू के हक के बारें मे समस्त जानकारी मिल गई होगी। 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button